कोल्ड स्टोरेज ढहा: 4 की मौत; इतने लोगों के दबने की आशंका, गैस रिसाव से हड़कंप, मैनेजर हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक ढह गई। हादसे में करीब 20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा
मौके पर 5 जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, जबकि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी रेस्क्यू में जुट गई हैं। हादसे के बाद करीब 1 किलोमीटर तक अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए।
घायल अस्पताल में, हालात गंभीर
अब तक 9 घायलों को स्वरूप रानी (SRN) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय मजदूर लंच के बाद अंदर आराम कर रहे थे, जिससे कई लोग बाहर नहीं निकल सके।
मृतकों को लेकर अलग-अलग दावे
मजदूरों का दावा है कि मलबे से अब तक 5 शव निकाले जा चुके हैं, हालांकि प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ परिजनों ने भी अपनों के मारे जाने की आशंका जताई है।
भीड़ का गुस्सा, एंबुलेंस रोकी
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने घायलों को ले जा रही एंबुलेंस को भी रोकने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने संभाला।
प्रशासन मौके पर, जांच शुरू
पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार और डीएम मनीष वर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज पूर्व विधायक से जुड़ा है और यहां 100 से अधिक लोग काम करते हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!