वीडियो देखिये, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन: अभिजीत की चेतावनी- 5 दिन में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो फिर आएंगे, एहतियातन छह लोगों को हिरासत में लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नीट पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे तक चले इस आंदोलन में हजारों छात्र, युवा, अभिभावक और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी हुई।
प्रदर्शन का नेतृत्व सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया। उन्होंने सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो अगले शनिवार को एक बार फिर जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
सुबह 10 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे हुई थी। दोपहर 3 बजे तक आंदोलन जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-युवा हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग करते रहे।
धरना स्थल पर "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों को न्याय दो" और "पेपर लीक बंद करो" जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि परीक्षा घोटालों और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।
अमेरिका से लौटते ही पहुंचे आंदोलन में
अभिजीत दीपके शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हो गए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के भविष्य की लड़ाई है और इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई सप्ताह से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब दे।
5 दिन का अल्टीमेटम
प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा, "हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पांच दिन का समय दे रहे हैं। यदि इस अवधि में कोई कार्रवाई नहीं होती और इस्तीफा नहीं दिया जाता तो अगले शनिवार को हम फिर जंतर-मंतर आएंगे और आंदोलन को और बड़ा बनाएंगे।" उन्होंने दावा किया कि देशभर के छात्र अब परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही और पारदर्शिता चाहते हैं तथा यह आंदोलन उसी मांग की आवाज है।
सोनम वांगचुक भी पहुंचे
प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी मौजूद रहे। दोपहर करीब 3 बजे अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक जंतर-मंतर से रवाना हो गए। इसके बाद धीरे-धीरे प्रदर्शनकारी भी वापस लौटने लगे और धरना स्थल खाली होने लगा।
पुलिस ने 6 लोगों को लिया हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस बड़ी संख्या में तैनात रही। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रदर्शन समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है।
इसी आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन छह लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी। हालांकि प्रदर्शन के दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना सामने नहीं आई और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठी आवाज
कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि उनका आंदोलन केवल नीट पेपर लीक तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ व्यापक अभियान का हिस्सा है। पार्टी ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई है।
जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं की मौजूदगी ने इस प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार आंदोलन की मांगों पर क्या रुख अपनाती है और अगले पांच दिनों में क्या घटनाक्रम सामने आते हैं।
संबंधित समाचार

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!