कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक बोले- सिर्फ ट्रेलर देखा है: मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध; 13 जून को फिर प्रदर्शन की चेतावनी, घर लौटे अभिजीत दीपके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छत्रपति संभाजीनगर।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ शुरू किया गया आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पद नहीं छोड़ते। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के एक दिन बाद रविवार को अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे दीपके ने आंदोलन को देशव्यापी बनाने की घोषणा की।
दीपके ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में करीब 7 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
"कॉकरोच क्या कर सकते हैं, सरकार ने ट्रेलर देखा"
घर पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि जंतर-मंतर का प्रदर्शन सरकार के लिए एक ट्रेलर था। उन्होंने कहा कि जब आम लोग एकजुट होते हैं तो बड़े बदलाव की नींव रख सकते हैं। दीपके ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे शांतिपूर्ण जनआंदोलन की ताकत बताया।
13 जून को फिर प्रदर्शन की चेतावनी
दीपके ने कहा कि यदि अगले सात दिनों के भीतर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नहीं हटाया गया या उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो 13 जून को फिर बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उनके मुताबिक शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर युवाओं का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
घर पहुंचने पर हुआ स्वागत
रविवार सुबह वालुज स्थित अपने घर पहुंचे अभिजीत दीपके का परिवार और समर्थकों ने स्वागत किया। मां ने आरती उतारी, जबकि परिजनों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। दीपके ने यह भी बताया कि वह जल्द ही इंस्टाग्राम लाइव के माध्यम से अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे।
सोशल मीडिया पर बढ़ा प्रभाव
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पार्टी का दावा है कि 24 घंटे के भीतर लाखों नए लोग उनके अभियान से जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर भी परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा सुधार को लेकर बहस तेज हो गई है।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सियासी चर्चा
विपक्षी दलों और छात्र संगठनों की ओर से लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई जा रही है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आगामी दिनों में मंत्रिमंडल और संगठन में कुछ बदलाव हो सकते हैं, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!