प्रदर्शन के बीच बिगड़ी कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की तबीयत: फिर भी जारी रखा आंदोलन; मां को था जेल का डर, मंच से भावुक हुए अभिजीत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) समेत विभिन्न प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में हजारों छात्र-युवा जुटे।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। हालांकि कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मंच से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी मुहिम किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय आंदोलन को दबाने और सोशल मीडिया पर उनकी आवाज को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन और धरना-प्रदर्शन केवल विरोध का माध्यम नहीं, बल्कि यह बताने का तरीका है कि युवा अब भी अपने अधिकारों के लिए खड़े हैं।
अपने संबोधन के दौरान अभिजीत दीपके भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी मां को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की थी कि सरकार उन्हें जेल में डाल सकती है।
उन्होंने कहा, "मेरी मां को बहुत डर था कि मुझे जेल में डाल दिया जाएगा। इस देश की हर उस मां को डर लगता है, जिसका बेटा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। आखिर कब तक हम डरकर जीते रहेंगे?" अभिजीत के इस बयान पर प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।
अभिजीत ने बताया कि जब उनकी फ्लाइट दिल्ली में उतरने वाली थी, तब उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे अपनी आजादी के आखिरी पल जी रहे हों। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए उन्हें अपनी स्वतंत्रता की भी कीमत चुकानी पड़े, तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस उद्देश्य के लिए अपनी आजादी का बलिदान देने को भी तैयार हूं।"
जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान भीषण गर्मी और उमस का असर अभिजीत दीपके पर भी पड़ा। संबोधन के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
आयोजन स्थल पर मौजूद सहयोगियों ने उन्हें तुरंत मंच से पीछे ले जाकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। बाद में भीड़ और गर्मी को देखते हुए उन्हें पास खड़ी एक गाड़ी में बैठाकर आराम कराया गया। हालांकि कुछ देर बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई और कार्यक्रम जारी रहा।
प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जाना चाहिए। वांगचुक ने यहां तक कहा कि यदि अभिजीत दीपके को गिरफ्तार किया जाता है तो वे छह सप्ताह तक अनशन करेंगे। अभिजीत ने भी मंच से सोनम वांगचुक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन आंदोलन को नई ऊर्जा देता है।
संबंधित समाचार

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!