सीएम डॉ. मोहन यादव का सर्वधर्म समाज ने किया स्वागत: यूसीसी पर बोले; आजादी के सपनों को साकार करने वाला कानून
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गुरुवार को इंदौर आगमन पर देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के प्रतिनिधि एक साथ मौजूद रहे और मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से अभिनंदन किया। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के बाद विभिन्न समुदायों की एक साथ मौजूदगी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
'यूसीसी ऐतिहासिक और जनभागीदारी से बना कानून'
मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता केवल एक कानून नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समान अधिकार और समान कानून की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि यूसीसी लागू करने से पहले प्रदेश सरकार ने व्यापक जनसंवाद अभियान चलाया।
उनके अनुसार लगभग दो महीने तक चले अभियान के दौरान तीन करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई और 10 लाख से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए, जिनके आधार पर कानून को अंतिम रूप दिया गया।
'सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था'
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी लागू होने के बाद विवाह, विवाह पंजीकरण, तलाक, उत्तराधिकार और वसीयत जैसे मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मूल भावना और 'एक देश, एक विधान, समान कानून' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इंदौर के विकास की भी सराहना
मुख्यमंत्री ने इंदौर को प्रदेश के विकास का प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि शहर स्वच्छता के साथ आधुनिक अधोसंरचना के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने डबल डेकर ब्रिज, मेट्रो कॉरिडोर और बहुस्तरीय यातायात परियोजनाओं को आधुनिक भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का उदाहरण बताया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधियों की संयुक्त उपस्थिति और मुख्यमंत्री का स्वागत राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय रहा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!