सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान: इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का श्रीगणेश होगा। इस सेवा के जरिए प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
रैपिडो के साथ सरकार का एमओयू
समिट के दौरान रैपिडो और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एमओयू भी हुआ। इसके तहत रैपिडो प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा।
महिला यात्रियों के लिए महिला टू-व्हीलर रैपिडो ड्राइवर की सुविधा भी उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इससे महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिवहन सेवा पुस्तिका का विमोचन भी किया।
CM बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का ऐसा राज्य है, जहां इंदौर और भोपाल जैसे दो शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं है।
उन्होंने प्रदेश की ऐतिहासिक परिवहन व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने द्वारका से रामेश्वरम तक धार्मिक स्थलों पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं विकसित कराई थीं। उन्होंने आने-जाने के मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, कुएं और बावड़ियों जैसी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मध्य प्रदेश से करीब साढ़े छह घंटे में दिल्ली और मुंबई तक पहुंचा जा सकता है। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन व्यवस्था विकास की गति को और बढ़ाएगी।
उज्जैन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का दिया उदाहरण
मुख्यमंत्री ने उज्जैन का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस शहर की आबादी करीब 8 लाख है, वहां अब तक करीब 8 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं और आने वाले समय में यह संख्या बढ़कर 14 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि करीब 250 वर्ष पहले देवी अहिल्याबाई ने धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए ठहरने, आवागमन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की थी।
यह विजन इंदौर से ही निकला था और आज उसी सोच को आधुनिक परिवहन व्यवस्था के माध्यम से आगे बढ़ाने की जरूरत है।
महापौर ने रखे दो सुझाव
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को लेकर दो सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने क्षेत्र के लोगों की परिवहन संबंधी समस्याओं को सामने रख सकें।
उन्होंने युवाओं की जरूरतों को भी परिवहन व्यवस्था में प्राथमिकता देने की बात कही, ताकि उनके लिए सुविधाजनक और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप परिवहन विकल्प विकसित किए जा सकें।
2004-05 में बंद हुई परिवहन सेवा फिर होगी शुरू
परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में निजी क्षेत्र पहले से ही यात्री परिवहन के क्षेत्र में मजबूत भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने से इस व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री के मुताबिक, वर्ष 2004-05 में बंद हुई परिवहन सेवा अब नए स्वरूप में दोबारा शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन तक यह सेवा सड़कों पर उतर पाएगी।
परिवहन व्यवस्था में तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमाल
यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में बसों के रूट और समयसारणी, टिकटिंग, यात्री सुरक्षा और बस बेड़े के आधुनिकीकरण सहित कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
दो दिवसीय समिट में निजी बस ऑपरेटर, राज्य परिवहन उपक्रमों के प्रतिनिधि, परिवहन विशेषज्ञ, आईटी कंपनियां और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं।
सरकार का फोकस आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ ऐसी परिवहन व्यवस्था तैयार करने पर है, जो यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध हो।
संबंधित समाचार

शादी के 7 महीने बाद घर में फांसी लगाई:नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके पक्ष का आरोप दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित

एटीएम का पता पूछने के बहाने वृद्धा को प्लॉट तक ले गए ठग:गहने उतरवाकर रुमाल में रखे पत्थर

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

4 साल का रिश्ता:होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!