पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री: दिवंगत धर्मपत्नी को अर्पित की श्रद्धांजलि; शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढाढ़स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के निवास पहुंचकर उनकी दिवंगत धर्मपत्नी सुभद्रा वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने वर्मा परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
सीएम ने कहा कि सुभद्रा वर्मा का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और परिचितजन भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत सुभद्रा वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उल्लेखनीय है कि सज्जन सिंह वर्मा प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं, और इस दुखद घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा उन्हें सांत्वना दी जा रही है।
संबंधित समाचार

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!