रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू: लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा; गिरफ्तारी के समय हंसता रहा आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
वन विभाग की स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू कृष्ण प्रताप सिंह राठौर को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने मंगलवार को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई गांधी सागर परिक्षेत्र में पदस्थ वनरक्षक ललित मीणा की शिकायत पर की गई। खास बात यह रही कि ट्रैप कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के बाद भी आरोपी के चेहरे पर मुस्कान बनी रही।
छुट्टी मंजूर कराने के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार वनरक्षक ललित मीणा ने स्वास्थ्य कारणों से 43 दिन के अर्जित अवकाश के लिए 27 मई 2026 को विभाग के आईएफएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। यह आवेदन स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू कृष्ण प्रताप सिंह राठौर की आईडी पर लंबित था।
आरोप है कि आवेदन को आगे अग्रेषित करने और अवकाश स्वीकृत करवाने के बदले आरोपी ने 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल
रिश्वत की मांग से परेशान होकर ललित मीणा ने उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
मंगलवार को शिकायतकर्ता ने वन विभाग कार्यालय में आरोपी को तय रकम दी। जैसे ही कृष्ण प्रताप सिंह राठौर ने 3 हजार रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्यालय में ही हुई कार्रवाई
लोकायुक्त अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!