खबर
Top News

रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार: टेबल की दराज में रखे थे नोट; लोकायुक्त ने कार्यालय में ही दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 4:13 pm
शेयर करें:
रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के जावरा में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू एक सेवानिवृत्त शिक्षक से रिटायरमेंट से जुड़े दस्तावेज जारी करने के एवज में 10 हजार रुपए की घूस मांग रहा था।

शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता लक्ष्मीनारायण लोट हाल ही में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपिपल्या से उच्च माध्यमिक शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए रिटायरमेंट सर्टिफिकेट और पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) की आवश्यकता थी।

20 हजार से शुरू हुई मांग, 10 हजार में तय हुआ सौदा
आरोप है कि जावरा के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी संकुल केंद्र में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी अनिल वर्मा ने दस्तावेज जारी करने के बदले पहले 20 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में बातचीत के दौरान राशि 10 हजार रुपए पर तय हुई।

कई दिनों तक लगवाए चक्कर
पीड़ित शिक्षक का कहना है कि वह कई दिनों से अपने काम के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता था। रिश्वत की मांग से परेशान होकर उन्होंने उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

दराज में छिपाए थे रिश्वत के नोट
शिकायत की पुष्टि और आवश्यक जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार शिक्षक ने आरोपी को 10 हजार रुपए दिए। रकम लेते ही बाबू ने नोट अपनी टेबल की दराज में रखे रजिस्टर के नीचे छिपा दिए, लेकिन पहले से निगरानी कर रही लोकायुक्त टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया।

ऑफिस में मचा हड़कंप
कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने दराज से रिश्वत की रकम बरामद कर ली और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

20 minutes ago
50 से ज्यादा मौत का दावा
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा:आंकड़े छिपाने का आरोप

22 minutes ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

34 minutes ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

35 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

44 minutes ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 1 hour ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 1 hour ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 1 hour ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 1 hour ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 1 hour ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर
Top News

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर
Top News

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

about 2 hours ago
MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश
Top News

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

about 2 hours ago
धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल
Top News

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

about 2 hours ago
घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार
Top News

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

about 3 hours ago
जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा
Top News

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!