खबर
Top News

रास्ता साफ: 'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 12:36 pm
शेयर करें:
रास्ता साफ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान देने पर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने सहमति दे दी है।

मैदान आवंटन के लिए कांग्रेस को करीब ढाई लाख रुपए लीज शुल्क जमा करने का संदेश दिया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को यह राशि जमा कराई जाएगी।

कांग्रेस ने 14 से 19 सितंबर तक मैदान आवंटित करने आईडीए को लिखित आवेदन दिया था। पिछले दस दिनों से ज्यादा समय से राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए जगह को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच खींचतान चल रही थी। अब आईडीए की सहमति के बाद कार्यक्रम के लिए मैदान मिलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

पहले नेहरू स्टेडियम मांगा, नगर निगम ने नहीं दी अनुमति
कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए सबसे पहले नेहरू स्टेडियम की मांग की थी। नगर निगम ने स्टेडियम देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क, पिपल्याराव के सामने स्थित मैदान के लिए आईडीए से संपर्क किया।

हालांकि, आईडीए ने शुरुआत में मैदान आवंटन को लेकर सीधे सहमति नहीं दी। दो दिन पहले आईडीए ने पुलिस को पत्र लिखकर कार्यक्रम के संबंध में पुलिस अभिमत मांगा था।

पुलिस अभिमत मांगने पर कांग्रेस ने लगाए थे आरोप
आईडीए की ओर से पुलिस से अभिमत मांगे जाने के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि सरकार के इशारे पर प्रशासन राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए जगह उपलब्ध कराने में अड़चन डाल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यहां तक कहा था कि जगह नहीं मिली तो सड़क पर कार्यक्रम किया जाएगा, लेकिन ‘छात्रों की गूंज’ होकर रहेगा।

अब आईडीए की ओर से मैदान आवंटन के लिए शुल्क जमा करने का संदेश मिलने के बाद विवाद के शांत होने की उम्मीद है।

ढाई लाख रुपए शुल्क जमा करेगी कांग्रेस
सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर आईडीए अधिकारियों की ओर से शहर कांग्रेस कमेटी को संदेश दिया गया कि मैदान आवंटन के लिए करीब 2.50 लाख रुपए शुल्क जमा करना होगा।

शुल्क जमा होने के बाद मैदान आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि मैदान के लिए तय शुल्क शुक्रवार को जमा कर दिया जाएगा।

19 सितंबर को प्रस्तावित है ‘छात्रों की गूंज’
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कांग्रेस इसे युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित कार्यक्रम के रूप में आयोजित कर रही है।

कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने इंदौर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी नेताओं की बैठकें लगातार चल रही हैं और बड़ी संख्या में युवाओं को कार्यक्रम में जुटाने की रणनीति बनाई जा रही है।

महू और देपालपुर में हुई बैठकें
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश सहप्रभारी रणविजय लोचन, उषा नायडू, विजयालक्ष्मी साधौ और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने महू और देपालपुर क्षेत्र में बैठकें कीं।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की और ग्रामीण क्षेत्र से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

महू में कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली पर पहुंचकर माल्यार्पण भी किया। कांग्रेस अब ग्रामीण क्षेत्रों से युवाओं को इंदौर लाने और कार्यक्रम में उनकी भागीदारी बढ़ाने की तैयारी में जुटी है।

जगह को लेकर दस दिन से चल रही थी खींचतान
राहुल गांधी के कार्यक्रम की घोषणा के बाद से ही आयोजन स्थल को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

नेहरू स्टेडियम से लेकर रीजनल पार्क के मैदान तक जगह को लेकर कांग्रेस को कई स्तरों पर प्रयास करने पड़े। अब आईडीए की ओर से करीब ढाई लाख रुपए शुल्क जमा कराने का संदेश मिलने के बाद 19 सितंबर के कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने मैदान मिलने की तस्वीर लगभग साफ हो गई है।

संबंधित समाचार

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

less than a minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

2 minutes ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

11 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

23 minutes ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

38 minutes ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर
Top News

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 19 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 19 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 20 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 20 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 20 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 20 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 20 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 20 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 21 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 21 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!