खबर
Top News

स्वच्छता का ताज खतरे में: कई इलाकों की बदहाली देख नगर निगम पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 7:17 pm
शेयर करें:
स्वच्छता का ताज खतरे में

जर्जर सड़कें, जलभराव, कचरे के ढेर

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अधूरे विकास कार्यों से रहवासी परेशान

लोगों का दावा…यदि स्वच्छता सर्वेक्षण टीम यहां पहुंची तो नंबर-1 रैंकिंग पर लग सकता है ग्रहण

ब्रजमोहन धाकड़ 82695-16067 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में लगातार देशभर में पहचान बनाने वाले इंदौर शहर की चमक के पीछे कई ऐसे इलाके भी हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का गंभीर संकट बना हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों के रहवासियों ने सड़कों की बदहाली, जलभराव, कचरे के ढेर और निगम की कथित उदासीनता को लेकर नाराजगी जताई है।

कई बस्तियां और कॉलोनियां बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से सामने आ रही तस्वीरें यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि क्या स्वच्छता और विकास का लाभ वास्तव में हर नागरिक तक पहुंच रहा है या फिर कुछ क्षेत्र केवल सरकारी दावों और कागजी उपलब्धियों तक ही सीमित रह गए हैं।

पहली बारिश से लापरवाही का खुलासा
प्री-मानसून की पहली बारिश में कहीं सड़कें दलदल में बदल चुकी हैं तो कहीं जलभराव लोगों के घरों तक पहुंचने की आशंका पैदा कर रहा है, तो कहीं वर्षों से कचरे के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। लोगों का कहना है ‘यदि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम इन क्षेत्रों का निरीक्षण करे तो शहर की नंबर-1 छवि पर सवाल खड़े हो सकते हैं।’

लसूड़िया मोरी स्थित एसडीए कंपाउंड निवासी गौरव महाजन का कहना है कि आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ। अब ड्रेनेज लाइन के नाम पर कच्ची सड़क को भी खोद दिया गया है, जिससे हल्की बारिश में ही सड़क दलदल में तब्दील हो गई है।

क्षेत्र से गुजरने वाले कई कंपनियों के सैकड़ों कर्मचारी प्रतिदिन जोखिम उठाकर आवागमन करने को मजबूर हैं। रहवासियों का आरोप है कि निगम टैक्स तो पूरा वसूलता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर केवल आश्वासन दिए जाते हैं।

तेजाजी नगर के पुराने मिर्जापुर क्षेत्र निवासी पवन सितलानी का कहना है कि क्षेत्र में कचरे और मांसाहार के व्यापार से निकलने वाले अपशिष्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

रहवासियों का कहना है कि खुले में फेंके जा रहे अवशेषों से न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। क्षेत्र में गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

जिससे आसपास की बस्तियों में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। कई शिकायतों के बावजूद भी निगम कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है ।

वंदना नगर के गली नंबर-2 निवासी महेश गुर्जर का कहना है कि सड़क कई महीनों से जर्जर अवस्था में है, कई बार शिकायतों के बावजूद भी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

खजराना के समीप स्थित शहंशाह मालवा कॉलोनी के निवासी शेरू खान ने बताया कि क्षेत्र की सड़क वर्षों से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रही है। गली में कचरा जमा होने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन निगम ने ठोस कदम नहीं उठाया।

सियागंज स्थित शास्त्री मार्केट निवासी अर्पण कुकरेजा ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कम बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पिपलिया हाना स्थित राधाकृष्ण विहार निवासी कपिल पटेल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं की गई, इसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विजय नगर के सयाजी स्क्वाॅयर स्थित कृष्णा डेयरी गली के निवासी रूपेश ने बताया कि मात्र पांच मिनट की बारिश में ही पूरी गली तालाब जैसी दिखाई देने लगती है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

अंबिकापुरी के रहवासियों ने अधूरे सड़क निर्माण कार्य और प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि एक वर्ष पहले शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ, जबकि कर और शुल्क नियमित रूप से वसूले जा रहे हैं।

आनंद राज कटारिया ने बताया कि सराफा के पीछे कई वर्षों से गंदगी और कचरे का ढेर लगा हुआ है। रहवासियों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन निगम द्वारा अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।

कालानी नगर निवासी देवेंद्र ने बताया है कि विजय श्रीनगर का पुल निगम द्वारा आधा बनाकर छोड़ दिया गया है। बारिश में यह पानी घरों में जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी होगी। कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

वार्ड नंबर 69 अलंकार पैलेस कॉलोनी निवासी संजय धनोटिया ने बताया कि पहली बारिश में ही सड़कें नाले में तब्दील हो चुकी हैं। इसकी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन निगम द्वारा कार्रवाई नहीं की गई।

शहर के विभिन्न इलाकों से सामने आ रहीं इन समस्याओं ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रहवासियों का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान प्राप्त करना तभी सार्थक होगा, जब शहर के हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं और सफाई व्यवस्था समान रूप से सुनिश्चित की जाए।

लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन इलाकों की वास्तविक स्थिति स्वच्छ सर्वेक्षण टीम के सामने आई तो इंदौर की नंबर-1 छवि को बड़ा झटका लग सकता है।

एक मीडिया हाउस ने एप्लीकेशन पर मोहल्ले की समस्याओं के समाधान को लेकर अभियान चलाया है। उन्हीं समस्याओं में से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को खुलासा फर्स्ट पाठकों के सामने लाया है।

एसके-1 कंपाउंड देवास नाका निवासी दिव्या शर्मा ने बताया है कि महीनों पूर्व निगम ने चैंबर पाइप लाइन बिछाने के लिए तीनों रास्तों पर खुदाई शुरू की थी, लेकिन कार्य समय-सीमा में पूर्ण नहीं किया। इस कारण यह रास्ते बारिश के कारण दलदल में बदल चुके हैं।

निगम की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यहां कई वेयर हाउस होने कारण लोडिंग वाहन दलदल में फंस जाते हैं। लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। लोगों की शिकायत के बाद भी निगम के अफसर और ठेकेदार देखने तक नहीं पहुंचे।

एयरटेल ने तोड़ी नर्मदा पाइप लाइन; निगम ने कंपनी पर लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना
एयरटेल कंपनी की मनमानी और लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ा है। जोन क्रमांक 13 में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने नियमों का उल्लंघन कर खुदाई की, जिससे नर्मदा जलप्रदाय की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर निगम ने एयरटेल पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। कंपनी ने काम शुरू करने से पहले संबंधित अधिकारी को भी नहीं दी। इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के कारण भीषण गर्मी के बीच नर्मदा जल सड़कों पर बर्बाद हो गया और स्थानीय लोग पेयजल के लिए परेशान होते रहे।

नगर निगम प्रशासन ने इस घटना को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जनता की सुविधाओं के प्रति कंपनी की लापरवाही का मामला माना है।

जनकार्य विभाग ने एयरटेल को नोटिस देकर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही 5 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जमा नहीं की गई, तो कंपनी की जमा सुरक्षा निधि जब्त करने के साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यदि आपके इलाके में या मोहल्ले में कोई समस्या है, किसी मामले को लेकर शिकायत है तो खुलासा फर्स्ट 82695-16067 को अवगत करवाइये। हम आपकी समस्या का निराकरण करवाने का पूरा प्रयास करेंगे

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 12 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 12 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 12 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 13 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 13 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 14 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 14 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 14 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 14 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 15 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 15 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 15 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 15 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 15 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 16 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 16 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 16 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 16 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!