सिटी बस में महिला यात्रियों के सामने कंडक्टरों ने की गाली-गलौज
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सिटी बसें केवल ट्रैफिक जाम ही नहीं करती, बल्कि कंडक्टर बस के अंदर ही एक-दूसरे से गाली-गलौज पर भी उतर आते हैं और वो भी महिला यात्रियों के सामने ही।
ऐसा ही एक वीडियो खुलासा फर्स्ट के हाथ लगा, जिसमें तय रूट से अलग रूट पर जा रही सिटी बस में दो कंडक्टर आपस में गाली-गलौच कर रहे हैं। सामने ही महिला यात्री बैठी हैं। इस बस में यात्रियों से पैसे तो लिए जा रहे थे, लेकिन टिकट नहीं दिया जा रहा था।
इस तरह, सिटी बसों में घोटाला भी साफ नजर आ रहा है। एक जागरूक पाठक द्वारा खुलासा फर्स्ट को भेजे वीडिया में साफ नजर आ रहा है कि सिटी बस में कंडक्टर आपस में किसी बात को गाली-गलौच कर रहे हैं। इस दौरान सामने बैठी महिला यात्री खुद को काफी असहज महसूस कर रही हैं।
बस क्र. एमपी-09-एफई-7045 जिसका रूट तीन इमली से चंदन नगर का था, लेकिन वो राजीव गांधी चौराहा की ओर जा रही थी। उस दिन तय मार्ग छोड़कर भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए राजीव गांधी चौराहा की ओर जा रही थी।
इसी दौरान दूसरी सिटी बस का कंडक्टर बस में चढ़ गया और उसने अपने रूट में बस आने का विरोध करते हुए इस बस के कंडक्टर से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते वे आपस में गाली-गलौज करने लगे। इससे बस का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
इससे सामने बैठी महिला यात्री खुद को असहज महसूस कर रही थी, लेकिन दोनों कंडक्टरों को इससे कोई मतलब नहीं था। वे अपनी अभद्रता में व्यस्त रहे और महिलाओं के सम्मान और गरिमा तार-तार होती रही। मामले में एआईसीटीएसएल की पीआरओ मालासिंह ठाकुर ने कहा कि वे इस मामले को दिखवाती हूं। ऐसी प्रवृत्ति पर रोक लगाई जाएगी।
बिना टिकट, पैसे जेब में... : बस में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। कंडक्टर यात्रियों को टिकट देने के बजाय केवल उनका गंतव्य पूछकर सीधे नकद पैसे लेकर जेब में रख रहा था। महिला यात्रियों का कहना था कि ये इनका रोज का काम है।
कभी टिकट नहीं देते और पैसे लेकर जेब में रख लेते हैं। एक और चिंताजनक बात ये है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री थे जिनमें से कई यात्री खड़े होकर सफर कर रहे थे।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!