सिटी बस की फौज कर रही मौज: बसें ओवरलोड, फिर भी बढ़ रहा घाटा; परिचालकों की मनमानी से यात्रियों की हो रही फजीहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट. इंदौर।
एआईसीटीएसएल के अफसरों की लापरवाही से सिटी बसें कर्मचारियों की कमाई का जरिया बन गई हैं। हजारों यात्रियों के सफर करने के बाद भी सिटी बसों से एआईसीटीएसएल लगातार घाटे में जा रहा है। वहीं जिम्मेदार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के फेर में मूक दर्शक बने हुए हैं।
शहर में लोकपरिवहन की सुगमता के लिए एआईसीटीएसएल के माध्यम से सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों की कमान संदीप त्रिवेदी को सौंपी गई है। इसके चलते इनके चहेतों की फौज पूरी तरह मौज कर रही है। बताया जाता है कि सिटी बसों में अफसर की मंशा से ही चालक व परिचालक तैनात हो रहे हैं।
यही नहीं बसों की जांच करने के लिए सुपरवाइजरों की फौज तैनात करते हुए इनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसके बावजूद सिटी बसों में परिचालक मनमानी कर अपनी जेब भर रहे हैं और एआईसीटीएसएल के अफसर ऐसे कर्मचारियों की करतूत को अनदेखा कर सबकुछ ठीक होने का दावा करते नजर आते हैं।
बताया जाता है कि सिटी बसें दिनोदिन खटारा होती जा रही हैं, लेकिन प्रभारी संदीप त्रिवेदी इनकी अनदेखी कर रहे हैं। वर्तमान में साढ़े तीन सौ से अधिक सिटी बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं, लेकिन अधिकतर बसों में यात्रियों की फजीहत होती है।
टिकट का फर्जीवाड़ा... बताया जाता है जब सिटी बसें शुरू होती हैं तो उसके टिकट काउंटर के रुप में चलते-फिरते टिकट काटने वाले पहुंचकर टिकट काटते हैं। उसके बाद बस के रवाना होते ही परिचालक के भरोसे छोड़ दी जाती है, जो सवारियों से पैसे तो लेते हैं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं देते।
इससे कई बार बस के स्टाफ से यात्रियों का विवाद भी होता है, लेकिन हर बार एआईसीटीएसएल के अफसर अपने स्टाफ को सही बताकर मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। हालांकि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इक्का-दुक्का कार्रवाई कर चालक व परिचालक को बर्खास्त करने की कार्रवाई की, लेकिन हर बार कुछ दिन बाद उन्हें वापस बसों में तैनात कर दिया गया। इस तरह सिटी बसों में धड़ल्ले से टिकट का फर्जीवाड़ा फलफूल रहा है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं।
जगह-जगह लगता है जाम... शहर की सड़कों पर दौड़ती सिटी बसों के चालक इस तरह चलाते हैं कि कोई वाहन ओवरटेक करना चाहे तो भी नहीं कर पाता। इससे शहर में जहां-तहां यातायात बाधित होता रहता है। मामले में सिटी बस प्रभारी संदीप त्रिवेदी ऐसे बस चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं करते, जिससे ये बेखौफ होकर मनमाने तरीके से सड़कों पर बसें दौड़ाते हैं।
चेतावनी का भी नहीं हुआ असर... सिटी बस का प्रभार संभाल रहे संदीप त्रिवेदी के नेतृत्व में कई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इनमें आयुष गुप्ता, पवन धांगर व अजयराज शर्मा प्रमुख हैं। कंट्रोल रूम सहित बसों में टिकटों की जांच का जिम्मा संभालने वाले ये कर्मचारी भी अफसर की मिलीभगत से मनमानी कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक हाल ही सिटी बस व्यवस्थापक माला ठाकुर ने इस मनमानी को लेकर प्रभारी को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी थी कि बसों के संचालन की व्यवस्था संभाली जाए। किसी भी हाल में एआईसीटीएसएल की आय में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद भी हालात जस के तस हैं।
संबंधित समाचार

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया

पुलिस जनसुनवाई में आई 96 शिकायतें:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक; पुलिस कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना:बोले; ‘मेरे बयानों को निजी राय बताकर छोड़ दिया जाता था’

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

भीषण सड़क हादसा:रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार; दो बाइकों की भिड़ंत में 4 की मौत

नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम:डीलर की तलाश

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:उज्जैन बायपास; इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन और हरिफाटक ROB का निर्माण अब आगे बढ़ सकेगा

बहस के बजाय फोटो और वीडियो से चालान:यातायात पुलिस ने बदला तरीका; घंटाघर पर बनाए 100 से ज्यादा चालान, ड्रोन से भी की गई निगरानी

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत; मालिक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

नाइजीरियन ड्रग्स पैडलर रिमांड पर:पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी को मुंबई ले जाएगी; बहन की भूमिका भी जांच के घेरे में

इस अधिकारी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी:पारिवारिक कारणों से जून में दिया था आवेदन; सेवाकाल के दो साल से अधिक थे बाकी

7 कुख्यात जिलाबदर:पांच अपराधियों को एक साल तक थाने में देना होगी हाजिरी

बेटी की बेरहमी से हत्या:पिता-चाचा ने डंडे से पीटा; सिर दीवार पर पटका, नाबालिग भाई-बहन के साथ भी की मारपीट

मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:41 हजार करोड़ के विकास प्रस्ताव मंजूर; ग्रामीण रोजगार, डेयरी, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र पर फोकस

नाम में ‘सौदागर’:जेब में ब्राउन शुगर

श्मशान में अधूरा अंतिम संस्कार:सुबह परिजन को मिला अधजला शव; लकड़ी-कंडे कम पड़ने का आरोप

सवारी से भरी बस खेत में उतरी:यात्रियों में मची चीख-पुकार; कई लोग घायल

देखिये वीडियो, राजधानी में व्यापारियों का हल्लाबोल:सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे; CM हाउस की ओर बढ़े

पत्नी सहित तीन युवतियों ने जमकर पीटा:दी गालियां पति के साथ घूम रही मित्र को जड़े थप्पड़
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!