सीआईएसएफ-डीएफआई में करार: ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को ड्रोन से उत्पन्न संभावित हवाई खतरों से सुरक्षित करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।
सीआईएसएफ मुख्यालय में सीआईएसएफ की ओर से डीआईजी एवं प्रिंसिपल, एमपीआरटीसी बहरोड़ डॉ. सीडी नायक और डीएफआई अध्यक्ष स्मित शाह ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। सीआईएसएफ महानिदेशक प्रवीर रंजन सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सीआईएसएफ देशभर में 370 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहा है। ड्रोन से जुड़े खतरों से निपटने के लिए बल के 3 हजार से अधिक कर्मियों को ड्रोन और एंटी-ड्रोन प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
करीब 80 इकाइयों में निगरानी, खतरे की पहचान और प्रशिक्षण के लिए ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। एमओयू के तहत आरटीसी बहरोड़ को ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।
डीएफआई भारतीय ड्रोन स्टार्टअप और तकनीकी कंपनियों के साथ समन्वय कर सीआईएसएफ की क्षमता निर्माण, अनुप्रयुक्त अनुसंधान और परिचालन तैयारी को मजबूत करने में सहयोग करेगा। सहयोग के तहत काउंटर-ड्रोन तैनाती के लिए एसओपी व पायलट प्रोजेक्ट, ड्रोन फोरेंसिक, संयुक्त ड्रिल, रेड-टीमिंग अभ्यास तथा प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों पर काम किया जाएगा। सीआईएसएफ महानिदेशक ने कहा साझेदारी से बदलते ड्रोन खतरों के खिलाफ तैयारी को परखने और प्रतिक्रिया तंत्र की कमियों को पहचानने में मदद मिलेगी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!