खबर
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा: बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 1:30 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बड़ा गणपति क्षेत्र में आयोजित चुनरी यात्रा को संबोधित किया। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में मुख्यमंत्री की उपस्थिति रही। चुनरी यात्रा के दौरान देवी आराधना और धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा का भाव देखने को मिल रहा है।

ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अन्य नेता भी इस अवसर पर मौजूद थे। नवरात्रि के अवसर पर आज मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी विशाल चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर बिजासन माता मंदिर तक पहुंचने वाली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यात्रा का मुख्य आकर्षण लाखों सितारों से सुसज्जित 2.5 किलोमीटर से अधिक लंबी चुनरी होगी, जिसे श्रद्धालु बिजासन माता को अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ। वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले लालबाग गए।

इसके बाद महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं एमवाय अस्पताल में स्थापित पेट सीटी स्कैन मशीन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। चुनरी यात्रा सुबह 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी।

यात्रा में माता के भक्त लाखों सितारों से सुसज्जित 2.5 किलोमीटर से अधिक लंबी चुनरी लेकर चल रहे हैं। इसे बिजासन माता को अर्पित किया जाएगा। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यात्रा संयोजक और भाजपा के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए 3 हजार चुनरी रक्षक तैनात हैं। ये रक्षक प्रमुख चौराहों और यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण स्थानों पर व्यवस्था संभालेंगे। आपसी समन्वय के लिए उनके पास वॉकी-टॉकी भी रहेंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर तत्काल जानकारी साझा की जा सकेगी।

विशाल चुनरी यात्रा बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर वायरलेस चौराहा, कालानी नगर, एरोड्रम थाना, पंचशील नगर, बाबू मुराई कॉलोनी और एयरपोर्ट प्रवेश द्वार होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान इन मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने के कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों पर यातायात परिवर्तित रहेगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग पर जाने से बचें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

यात्रा के कारण गंगवाल और राजमोहल्ला चौराहे पर सिटी बसों तथा बड़े वाहनों का मार्ग बदला जाएगा। महेश नगर में कार और दोपहिया वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। नगर निगम चौराहे पर सिटी बसों और बड़े वाहनों का डायवर्जन रहेगा। गोराकुंड चौराहे से बड़ा गणपति की ओर आने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा। टोरी कॉर्नर पर मल्हारगंज की ओर से आने वाले वाहनों को गोराकुंड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जबकि गोपाल बिल्डिंग से वाहनों को कैलाश मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

अंतिम चौराहे पर बड़ा गणपति की ओर आने वाले वाहनों का मार्ग बदला जाएगा। कर्णावतपुरा तिराहे और बड़वाली चौकी से बड़ा गणपति की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। इसी तरह 60 फीट एसएफए टर्निंग, भूतल पुलिया के पीछे और कब्रिस्तान के सामने वायरलेस चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों का डायवर्जन रहेगा। 60 फीट रोड पर कालानी नगर चौराहे की ओर जाने वाले वाहन भी वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे।

बिजासन माता मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दिलीप नगर टी पर मार्ग परिवर्तन रहेगा। वहीं, सुपर कॉरिडोर चौराहे से बिजासन टी की ओर जाने वाले वाहनों को भी दूसरे रास्ते से भेजा जाएगा। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के समय इन मार्गों पर निकलने से पहले यातायात व्यवस्था का ध्यान रखें।


संबंधित समाचार

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया
Top News

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

3 minutes ago
बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत
Top News

बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत:मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे

9 minutes ago
नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय
Top News

नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय:गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

10 minutes ago
मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Top News

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

14 minutes ago
ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में
Top News

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

18 minutes ago
MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित
Top News

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

18 minutes ago
जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी
Top News

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

28 minutes ago
वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग
Top News

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

29 minutes ago
टीआई फोन नहीं उठाते
Top News

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

36 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

37 minutes ago
तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल
Top News

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

40 minutes ago
सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित
Top News

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

40 minutes ago
वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया
Top News

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

about 1 hour ago
शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी
Top News

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

about 1 hour ago
मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

about 1 hour ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

about 2 hours ago
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

about 2 hours ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

about 2 hours ago
युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!