चॉकलेट और गिफ्ट के लालच में अनजान लोगों के साथ चल पड़े बच्चे: अभियानों से जांची महिला सुरक्षा और बच्चों की सतर्कता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस ने दो अभियान चलाए जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ समाज को आईना दिखाने का काम किया। एक ओर पुलिसकर्मियों ने सादे कपड़ों में बच्चों को चॉकलेट, गिफ्ट और खिलौनों का लालच देकर उनकी सतर्कता की परीक्षा ली, तो दूसरी ओर देर रात महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में सुनसान इलाकों में तैनात कर महिलाओं की सुरक्षा का वास्तविक आकलन किया गया।
दोनों अभियानों के नतीजे चौंकाने वाले रहे। जहां कई बच्चे बिना किसी पहचान या पूछताछ के अनजान लोगों के साथ चलने को तैयार हो गए, वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए गए सीक्रेट मिडनाइट ऑपरेशन में राहत की बात यह रही कि देर रात तक किसी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता की घटना सामने नहीं आई।
पुलिस के मुताबिक बच्चों और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीसीपी जोन-1 के निर्देशन में एसीपी गांधीनगर, टीआई राजेंद्र नगर और राऊ पुलिस ने विशेष अभियान चलाए।
कल्याण मार्ट में चलाए गए ‘ऑपरेशन सेफ स्माइल’ के दौरान सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने गेम जोन में खेल रहे बच्चों से दोस्ताना बातचीत की। इसके बाद उन्हें चॉकलेट, गिफ्ट और खरगोश देने का लालच देकर अपने साथ चलने के लिए कहा।
पुलिस टीम यह देखकर हैरान रह गई कि कई बच्चे बिना किसी पहचान और बिना माता-पिता को बताए उनके साथ चल पड़े। यह स्थिति बताती है कि बच्चों को आज भी ‘स्ट्रेंजर डेंजर’ यानी अनजान लोगों से सावधान रहने की पर्याप्त समझ नहीं है।
जनसंवाद से बच्चों को किया जागरूक- इसके बाद पार्किंग क्षेत्र में बच्चों, अभिभावकों और आम नागरिकों के साथ जनसंवाद आयोजित किया गया। पुलिस ने बच्चों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई वस्तु स्वीकार न करें, माता-पिता की अनुमति के बिना कहीं न जाएं और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत परिवार या पुलिस को जानकारी दें। साथ ही बच्चों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में मदद लेने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया।
किसी भी स्थान पर नहीं हुई छेड़छाड़ व अभद्रता
महिलाओं की सुरक्षा की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राजेंद्र नगर और राऊ पुलिस ने ‘ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट’ चलाया। इसके तहत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सिविल ड्रेस में देर रात तक केसरबाग ब्रिज, सिलिकॉन सिटी और स्टार सिटी जैसे क्षेत्रों में तैनात किया गया।
महिला पुलिसकर्मी कभी कैफे के बाहर खड़ी रहीं तो कभी सुनसान सड़कों पर अकेली मौजूद रहीं, ताकि देखा जा सके कि रात के समय महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति क्या है और कहीं कोई असामाजिक तत्व परेशान तो नहीं करता।
रात नौ बजे से लेकर देर रात एक बजे तक चले इस अभियान के दौरान लगातार निगरानी रखी गई। राहत की बात यह रही कि किसी भी स्थान पर छेड़छाड़, अभद्रता या महिलाओं को परेशान करने की घटना सामने नहीं आई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं द्वारा मोहल्ला बैठकों में बताए गए संवेदनशील और चिह्नित क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर यह अभियान चलाया गया था।
आगे भी ऐसे आकस्मिक अभियान जारी रहेंगे ताकि महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हो सके।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!