खबर
Top News

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के सीईओ: नए सीएस की तलाश तेज; कई वरिष्ठ आईएए रेस में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 8:12 pm
शेयर करें:
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के सीईओ

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/नई दिल्ली।
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए नीति आयोग का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले के साथ ही मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जल्द संभालेंगे नई जिम्मेदारी
अनुराग जैन का मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह तक निर्धारित था, लेकिन नीति आयोग में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके जल्द कार्यमुक्त होने की संभावना है। इसके बाद मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलेगा।

दिलचस्प बात यह रही कि नियुक्ति आदेश जारी होने से कुछ घंटे पहले ही अनुराग जैन ने भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाई-लेवल बैठक कर विभिन्न विभागों की समीक्षा की थी। उस समय तक उनके केंद्र में नई नियुक्ति की औपचारिक घोषणा नहीं हुई थी।

नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू
अनुराग जैन के केंद्र जाने के बाद अब राज्य सरकार नए मुख्य सचिव के नाम पर मंथन शुरू करेगी। प्रक्रिया के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे, जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताओं के बाद नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी।

इन वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सबसे आगे
मुख्य सचिव की दौड़ में फिलहाल कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। इनमें अशोक बर्णवाल, राजेश राजौरा, मनु श्रीवास्तव को प्रशासनिक अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर इन अधिकारियों को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

बीएल कांता राव की वापसी की भी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत वरिष्ठ आईएएस बी.एल. कांता राव का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है। यदि राज्य सरकार उन्हें मुख्य सचिव बनाना चाहती है, तो केंद्र से उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मध्य प्रदेश वापस भेजने का प्रस्ताव किया जा सकता है।

क्यों अहम होता है मुख्य सचिव का पद
मुख्य सचिव राज्य का सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी होता है। वह मुख्यमंत्री का प्रमुख प्रशासनिक सलाहकार होने के साथ-साथ पूरे शासन-प्रशासन का शीर्ष समन्वयक भी होता है। सभी विभागों के बीच तालमेल, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी मुख्य सचिव के पास होती है। यही वजह है कि इस पद पर होने वाली नियुक्ति को राज्य की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों में गिना जाता है।

अनुराग जैन की नीति आयोग में नियुक्ति को उनकी प्रशासनिक दक्षता का बड़ा सम्मान माना जा रहा है। वहीं अब मध्य प्रदेश की नौकरशाही की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा।

संबंधित समाचार

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

1 minute ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

12 minutes ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

12 minutes ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

27 minutes ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

42 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

44 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 1 hour ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 1 hour ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 1 hour ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 1 hour ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 2 hours ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 19 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 19 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 19 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 20 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!