जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री: दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मध्यप्रदेश सहित देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिली
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में धार्मिक पर्यटन का विस्तार तेजी से हुआ है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उज्जैन में श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 20 गुना बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास से भी धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिली है।
धार्मिक स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर यातायात व्यवस्था, ठहरने की सुविधाएं, सुरक्षा और अन्य जरूरी अधोसंरचना विकसित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थान पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हों।
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश के दर्शन को बताया सौभाग्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने द्वारकाधीश मंदिर को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक बताते हुए कहा कि द्वारका चार धामों में शामिल है। जन्माष्टमी से पहले भगवान द्वारकाधीश के दर्शन और पूजा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की खुशहाली, शांति, समृद्धि और सभी नागरिकों के कल्याण की प्रार्थना की।
संबंधित समाचार

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम:सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त; अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी:195 यात्रियों की अटकी सांसें; 3 बार की कोशिश रही नाकाम, राजधानी डायवर्ट किया विमान

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी:नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर:अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!