स्मारक पर मुख्यमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन: बोले- डॉ. अंबेडकर ने लोकतंत्र को दिया मजबूत आधार दिया; समरसता, समानता और एकता का संदेश आज भी प्रासंगिक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूरे मध्यप्रदेश में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मुख्य आयोजन हुआ, जहां देशभर से हजारों श्रद्धालु, अनुयायी और बौद्ध भिक्षु पहुंचकर बाबा साहेब को नमन कर रहे हैं। राज्यभर में इस अवसर पर माल्यार्पण, रैलियां और सभाओं का आयोजन किया गया, जबकि महू में ‘जय भीम’ के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के माध्यम से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को एक मजबूत और स्थायी आधार दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सामाजिक समरसता, समानता और एकता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और सभी को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।
कांग्रेस का भाजपा पर हमला
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल बाबा साहेब की तस्वीर लगाकर आयोजन करती है, जबकि व्यवहार में संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करती है। पटवारी ने आरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए।
महू बना आस्था और राजनीति का केंद्र
अंबेडकर जयंती के अवसर पर महू न सिर्फ आस्था का केंद्र बना, बल्कि यहां से राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। एक ओर जहां श्रद्धालु बाबा साहेब के विचारों को याद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बीच प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक उषा ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!