मुख्यमंत्री ने किया हेलीपैड विश्राम गृह का लोकार्पण: सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए विशेष सुविधा; कन्या विवाह समारोह में हुए शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित हेलीपैड विश्राम गृह का लोकार्पण किया।
यह है विशेषता
इस आधुनिक विश्राम गृह में कार्यालय कक्ष, आम जनता से मिलने के लिए हॉल और पायलट्स के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा विशेष रूप से सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है, ताकि आने वाले समय में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन पूरी दुनिया को सनातन संस्कृति और वैभव का दर्शन कराएगा।
हामू खेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हामू खेड़ी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवाह बंधन में बंधने वाले सभी नव-विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
कन्याओं को दोपहिया वाहन दिए
इस मौके पर नव-विवाहित कन्याओं को दोपहिया वाहन (टू-व्हीलर ) प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर बने मंडप में पहुंचकर सभी नव-दंपतियों को व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद दिया और उनके ऊपर पुष्पवर्षा की।
समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का एक अनुकरणीय माध्यम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का एक अनुकरणीय माध्यम है। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को भविष्य की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विवाह बंधन में बंधने वाले सभी नव-विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का एक अनुकरणीय माध्यम है।
कन्या विवाह एवं निकाह समारोह में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह समारोह में भी शामिल होंगे। इस आयोजन में कुल 112 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिनमें 100 हिंदू विवाह और 12 निकाह शामिल हैं। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की पहल
नगर निगम द्वारा इस पूरे आयोजन को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद भी देंगे।
नई सड़क का लोकार्पण
शाम को मुख्यमंत्री देवास रोड पर कोठी रोड से विक्रम नगर तक बनी नई कनेक्टिविटी सड़क का लोकार्पण करेंगे। करीब 2100 मीटर लंबी और 18 से 24 मीटर चौड़ी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सड़क पर डिवाइडर, पाथवे और आधुनिक लाइटिंग की सुविधा भी विकसित की गई है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!