मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे विकास की बौछार: नया एयरपोर्ट टर्मिनल शुरू; अमृत 2.0 से घर-घर पहुंचेगा नर्मदा जल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते नगर निगम के अधिकारी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 मार्च को इंदौर दौरे पर रहेंगे। सुबह 10 बजे वह सबसे पहले इंदौर एयरपोर्ट पर नवीनीकृत T-1 टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे। करीब 50 करोड़ रुपये से बने इस टर्मिनल से एयरपोर्ट की क्षमता बढ़कर सालाना 50 लाख यात्रियों तक हो जाएगी।
यहां यात्रियों के लिए UDAN कैफे, फ्री वाई-फाई, Flybrary और ‘अवसर’ स्टॉल जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि यह इंदौर एयरपोर्ट के लिए बड़ी सौगात है, जो शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
इसके बाद मुख्यमंत्री “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत सुबह 10:30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ देंगे। साथ ही इंदौर शहर के लिए पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने और अन्य विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
मुख्यमंत्री नर्मदा पेयजल परियोजना के चौथे चरण का भूमिपूजन भी करेंगे। दशहरा मैदान में इस मौके पर अलग-अलग विभागों की विकास गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।
अमृत 2.0 योजना के तहत जल परियोजनाओं की शुरुआत: मुख्यमंत्री अमृत 2.0 योजना के तहत कई जल आपूर्ति योजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। इस योजना के जरिए इंदौर नगर निगम शहर की जल व्यवस्था को और मजबूत और आधुनिक बनाएगा।
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहर में अतिरिक्त 400 एमएलडी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान 20 एमएलडी एसटीपी और सिरपुर तालाब परियोजना का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस परियोजना में करीब 8.5 किलोमीटर सीवर लाइन और 5 किलोमीटर ट्रीटेड वाटर लाइन बनाई गई है।
इसके साथ ही 0.5 एमएल क्षमता का ओवरहेड टैंक भी बनाया गया है। इस व्यवस्था से तालाब को सीवर मुक्त बनाया जाएगा और पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही इस पानी का उपयोग शहर के करीब 25 बड़े बगीचों, हरित क्षेत्रों, अग्निशमन और अन्य कामों में किया जाएगा।
‘संकल्प से समाधान अभियान’ में हितलाभ वितरण करेंगे
मुख्यमंत्री ‘संकल्प से समाधान अभियान’ के तहत हितलाभ वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च तक चलाया जा रहा है। अभियान में 1,44,912 आवेदनों का समाधान किया गया है। यह अभियान चार चरणों में चला, जिसमें ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक शिविर लगाए गए और 100 से ज्यादा सेवाएं दी गईं।
मुख्यमंत्री सिंहासा आईटी पार्क में बने लॉन्चपैड: इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ भी करेंगे। यह केंद्र आईआईटी इंदौर और मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सहयोग से बनाया गया है।
इसका उद्देश्य नई तकनीक, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देना है। यह केंद्र उद्योग और पढ़ाई के क्षेत्र के बीच तालमेल मजबूत करेगा और प्रदेश को नई तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाएगा।
मुख्यमंत्री यहां चल रही गतिविधियों का जायजा भी लेंगे। यह केंद्र मध्य प्रदेश को नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!