खबर
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की एक लेन का किया लोकार्पण: ब्रिज को आधुनिक तकनीक और अधोसंरचना विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 12:10 pm
शेयर करें:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की एक लेन का किया लोकार्पण

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार सुबह 11:30 बजे प्रदेश के पहले डबल डेकर ब्रिज की एक लेन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आईडीए अध्यक्ष एवं संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, पार्षद संध्या राधाकिशन जायसवाल, सोनाली विजय परमार सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री के इंदौर आगमन पर देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर विभिन्न संगठनों और मुस्लिम महिलाओं ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ और मालाओं से अभिनंदन किया गया।

डबल डेकर ब्रिज पर जताया गर्व
मुख्यमंत्री ने इंदौर के बहुप्रतीक्षित डबल डेकर ब्रिज को आधुनिक तकनीक और अधोसंरचना विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की बढ़ती यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही यह प्रदेश में तेजी से हो रहे शहरी विकास का प्रतीक भी बनेगा।

लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी

लवकुश चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की एक लेन तैयार हो चुकी है और आवागमन शुरू किया जा रहा है। उज्जैन रोड से मरीमाता जाने वाली भुजा से आवागमन शुरू होने से वाहनों को चौराहे पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी।

ट्रायल के तौर पर इस भुजा से आवागमन शुरू किया जा रहा है, क्योंकि दूसरी भुजा का कार्य अभी बाकी है। इसके पूरा होने के बाद फ्लाईओवर से पूरी तरह से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। 

एक भुजा शुरू होने से रोजाना हजारों वाहन चालकों का समय बचेगा और लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। वहीं नीचे यातायात का भार भी कम होगा।

देर शाम मिली अनुमति

लवकुश फ्लाईओवर के लिए देर शाम मिली अनुमति के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार सुबह इसकी एक भुजा का उद्घाटन किया। इसके पहले फ्लाईओवर की एक लेन से यातायात शुरू करने के लिए बुधवार को प्रस्तावित ट्रायल सीएमआरएस की अनुमति नहीं मिलने से नहीं हो सका था।

हालांकि देर शाम सीएमआरएस से आवश्यक अनुमति मिल गई। आईडीए के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परिक्षित झाड़े ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर प्रवास के दौरान उनकी उपस्थिति में फ्लाईओवर की एक भुजा से यातायात शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर का शेष निर्माण कार्य लगभग दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद विधिवत लोकार्पण कर फ्लाइओवर को दोनों ओर से आम यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

लवकुश फ्लाईओवर की एक भुजा से यातायात शुरू करने की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर होकर आलीराजपुर जाने के दौरान फ्लाईओवर की भुजा से यातायात शुरू किया।

संबंधित समाचार

14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

less than a minute ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

4 minutes ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

11 minutes ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

13 minutes ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

17 minutes ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

23 minutes ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

32 minutes ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

33 minutes ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

35 minutes ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

39 minutes ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

44 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

about 1 hour ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

about 1 hour ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

about 1 hour ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

about 1 hour ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!