खबर
Top News

पेड़ से लटका मिला शेफ का शव: सुसाइड नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 2:32 pm
शेयर करें:
पेड़ से लटका मिला शेफ का शव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 37 वर्षीय शेफ का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना कलियासोत डेम के पास तेरा शटर क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

बंगले में शेफ के रूप में कार्यरत था मृतक
मृतक की पहचान रामश्रवण पटेल (37) निवासी बृजधाम कॉलोनी, नीलबड़ के रूप में हुई है। वह कोलार रोड स्थित एक बंगले में शेफ के रूप में कार्यरत था। पुलिस को घटनास्थल से उसकी बाइक और जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।

देर रात शव पेड़ से लटका मिला
परिजनों के अनुसार, रामश्रवण मंगलवार दोपहर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, बरामद सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि मकान निर्माण के लिए उसने एक व्यक्ति से 3.70 लाख रुपये उधार लिए थे। उसका दावा था कि मूल राशि लौटाने के बावजूद उससे लगातार भारी ब्याज की मांग की जा रही थी।

नोट में एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों द्वारा भी कथित रूप से लगातार दबाव बनाने का उल्लेख किया गया है। इन परिस्थितियों के कारण उसने मानसिक तनाव में यह कदम उठाने की बात लिखी है।

तकादेदारों का दबाव कम नहीं हुआ
मृतक के भाई ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए परिवार के गहने तक गिरवी रख दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद तकादेदारों का दबाव कम नहीं हुआ। परिवार का यह भी आरोप है कि कुछ दिन पहले रामश्रवण को एक थाने बुलाकर कर्ज चुकाने का दबाव बनाया गया था। हालांकि, पुलिस ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा है कि ऐसी कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार चार दिन पहले भी रामश्रवण ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उस समय उसकी जान बच गई थी।

वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच, मोबाइल कॉल डिटेल, वित्तीय लेन-देन और नोट में जिन लोगों का उल्लेख है, उनसे पूछताछ करेगी। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप
Top News

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

about 17 hours ago
दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा
Top News

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

about 17 hours ago
विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन
Top News

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

about 17 hours ago
सिर्फ पुतले का दहन क्यों
Top News

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

about 18 hours ago
नवमी से शुरू हुआ था
Top News

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

about 18 hours ago
फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा
Top News

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

about 18 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

about 18 hours ago
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
Top News

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

about 19 hours ago
त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट
Top News

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

about 19 hours ago
दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी
Top News

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

about 19 hours ago
श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया
Top News

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा
Top News

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

about 19 hours ago
पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें
Top News

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

about 19 hours ago
चाकू मारकर नाबालिग की हत्या
Top News

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद
Top News

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!