चार धाम यात्रा 2026: केंद्र सरकार अलर्ट; सुरक्षा के लिए तैनात होंगी अर्धसैनिक बल की इतनी कंपनियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
चार धाम यात्रा 2026 लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी इस महत्वपूर्ण यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए इस बार व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को अर्धसैनिक बल की 15 कंपनियां उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, जिनकी तैनाती मई तक होने की संभावना है।
हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन, हेली सेवाएं, आधारभूत ढांचा और आपदा प्रबंधन से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान गृह सचिव ने राज्य सरकार से यात्रा के दौरान संभावित चुनौतियों और आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए अर्धसैनिक बल की कंपनियों को उत्तराखंड भेजा जाएगा। इनकी तैनाती ऋषिकेश से लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत सभी प्रमुख पड़ावों पर जरूरत के अनुसार की जाएगी, ताकि पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके।
चार धाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिनमें देश-विदेश से आने वाले यात्री शामिल होते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।
गौरतलब है कि गृह सचिव गोविंद मोहन पहले भी उत्तराखंड का दौरा कर यात्रा मार्ग और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं। उनके निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने तैयारियों को और तेज कर दिया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम यात्रा का अनुभव मिले। सरकार की इस पहल से साफ है कि इस बार चारधाम यात्रा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। केंद्र और राज्य के संयुक्त प्रयासों से यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार काम जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!