खबर
Top News

पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से अफरातफरी: तीन राहगीर घायल; सिर में चोट लगने पर अस्पताल पहुंचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 4:59 pm
शेयर करें:
पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से अफरातफरी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के पुराने शहर स्थित आजाद मार्केट में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। बाजार क्षेत्र में लगे एक पेड़ की भारी टहनी अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

अचानक गिरी टहनी, मची अफरा-तफरी
हादसा दोपहर करीब 3:15 बजे हुआ। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू के अनुसार बाजार में लगे मुनगा (सहजन) के पेड़ की मुख्य टहनी अचानक टूटकर नीचे गिर गई। उस समय न तो बारिश हो रही थी और न ही तेज हवा चल रही थी। टहनी गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों को टहनी के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

बाइक सवारों के सिर में लगी चोट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में घायल हुए तीनों लोग बाइक सवार थे। टहनी सीधे उनके ऊपर गिरने से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुछ सेकंड पहले ही गुजरे थे कई लोग
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि टहनी गिरने से कुछ सेकंड पहले ही कई राहगीर और वाहन वहां से गुजरे थे। आसपास की दुकानों पर ग्राहक भी मौजूद थे और एक लोडिंग ऑटो भी वहां से निकला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा शाम के समय होता, जब बाजार में अधिक भीड़ रहती है, तो नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था।

जर्जर पेड़ों और अतिक्रमण पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों को लेकर चिंता जताई है। विवेक साहू ने कहा कि आजाद मार्केट में कई पेड़ ऐसे हैं जिनकी टहनियां सूख चुकी हैं और गिरने की स्थिति में हैं, लेकिन समय पर उनकी छंटाई नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में दोनों तरफ अतिक्रमण बढ़ने से पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ गया है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर पेड़ों का सर्वे कर आवश्यक छंटाई कराने तथा बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 11 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 12 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 12 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 12 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 12 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 13 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 13 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 13 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 13 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 13 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 13 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 13 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 13 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 13 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 13 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 13 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 14 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 14 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!