शादी समारोह में बवाल: मंडप में घुसे युवकों ने बरातियों को पीटा; इतने लोग हुए घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में एक शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब कुछ युवक आपसी विवाद के बीच सीधे मंडप में घुस आए और बरातियों के साथ मारपीट कर दी। घटना में 6 लोग घायल हो गए, जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
फेरे से पहले हुआ हंगामा
पुलिस के मुताबिक घटना 21 अप्रैल की रात करीब 2 बजे ग्राम माचला की है। यहां मनीषा नामक युवती की शादी की रस्में चल रही थीं और फेरे शुरू होने वाले थे। इसी दौरान कुछ युवक आपस में झगड़ते हुए अचानक मंडप में पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
रोकने पर बरातियों पर हमला
परिजनों ने जब युवकों को मंडप से बाहर जाने के लिए कहा, तो वे भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर बरातियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों, हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मंडप में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शादी का माहौल कुछ समय के लिए पूरी तरह बिगड़ गया।
6 लोग घायल, अस्पताल में उपचार
हमले में जगराम बंजारा (50), लक्ष्मण बंजारा (70), गंगाबाई, जगदीश, कलाबाई और पुरकिया उर्फ प्रेम घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद प्राथमिक उपचार देकर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया केस
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार, मामले में साहिल कोटिया, मोनू मिथोरिया और अमन कोटिया सहित अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
जान से मारने की धमकी देकर भागे
घटना के बाद आरोपी मौके से भागते समय पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी देकर गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!