खबर
Top News

बदल गया मौसम: इन जिलों में हुई बूंदाबांदी; जानिये कब आंधी-बारिश का अलर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 1:20 pm
शेयर करें:
बदल गया मौसम

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम ने दोहरे रंग दिखाए—एक ओर गर्मी का असर बना रहा, तो दूसरी ओर कई इलाकों में हल्की बारिश और बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक रीवा में 3 मिमी और सागर में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर-चंबल सहित आसपास के जिलों में भी दिनभर बादलों का असर रहा।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बदलाव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उज्जैन, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव देखने को मिला। बादलों की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई, ग्वालियर में पारा 30 डिग्री से नीचे आ गया, जबकि अन्य हिस्सों में गर्मी का असर बरकरार रहा।

26 और 29 मार्च को फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में 2 दिन तक देखने को मिलेगा। इसके बाद 29 मार्च को एक और सिस्टम एक्टिव होने के संकेत हैं। ऐसे में मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत आंधी-बारिश के साथ हो सकती है।

बारिश थमी तो बढ़ी गर्मी
पिछले दिनों चार दिन तक प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलों का दौर चला। इसके थमते ही गर्मी ने फिर जोर पकड़ा है। सोमवार को रायसेन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम 37.4, रतलाम 36.4, गुना-खरगोन 36.2, खजुराहो 36 और नरसिंहपुर 35.4 डिग्री तक पहुंचा। बड़े शहरों में उज्जैन 35 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। भोपाल में 34.4, इंदौर में 34.9, जबलपुर में 34.2 और ग्वालियर में 29.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

फसलों को नुकसान, किसानों की चिंता
पिछले चार दिनों में 45 जिलों में आंधी-बारिश का असर रहा, जिनमें से 17 जिलों में ओले गिरे। तेज हवाओं और ओलों से केला, पपीता और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। धार, खरगोन सहित कई जिलों में नुकसान ज्यादा हुआ, जिसके चलते किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

अप्रैल-मई में भीषण गर्मी के आसार
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल अप्रैल और मई में प्रदेश में तेज गर्मी पड़ सकती है। ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में भी गर्मी का असर तीव्र रहेगा।

मार्च में तीनों मौसम का असर
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी मार्च में तीनों मौसम ठंड, गर्मी और बारिश का मिश्रित असर देखने को मिल रहा है। दिन गर्म, रातें अपेक्षाकृत ठंडी और बीच-बीच में बारिश का ट्रेंड बना हुआ है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 7 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 7 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 8 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 8 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 8 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 8 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 9 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 9 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 9 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 9 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 9 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 10 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 10 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 10 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 10 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!