चंदन नगर फिर बना नंबर-1 थाना, छोटी ग्वालटोली सबसे फिसड्डी: इंदौर पुलिस की जून रैंकिंग जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

बाणगंगा दूसरे, द्वारकापुरी तीसरे स्थान पर, कमजोर प्रदर्शन वाले थानों पर होगी सख्ती
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेहतर पुलिसिंग की दौड़ में एक बार फिर चंदन नगर थाना सबसे आगे निकल गया है। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की जून-2026 की मासिक थानों की रैंकिंग में चंदन नगर ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बाणगंगा थाना दूसरे और द्वारकापुरी थाना तीसरे स्थान पर रहा। दूसरी ओर छोटी ग्वालटोली थाना सबसे अंतिम यानी 32वें स्थान पर पहुंच गया, जिससे उसके कामकाज पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शुरू की गई मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली के तहत शहर के सभी 32 थानों के कार्यों का हर महीने आकलन किया जा रहा है। इसमें अपराध नियंत्रण, गंभीर मामलों के निराकरण, जनसंतुष्टि, नवाचार, शिकायतों के निपटारे, विवेचना की गुणवत्ता, कानून-व्यवस्था और आमजन के प्रति व्यवहार जैसे कई महत्वपूर्ण मापदंड शामिल हैं। संबंधित जोन के डीसीपी की अध्यक्षता वाली समिति इन सभी बिंदुओं पर समीक्षा कर रैंकिंग तय करती है।
इसी तरह जून की रैंकिंग की गई जिसमें चंदन नगर पहले, बाणगंगा दूसरे और द्वारिकापुरी तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद सदर बाजार, भंवरकुआं, राजेंद्र नगर, हीरानगर, राऊ, तेजाजी नगर और पलासिया ने टॉप-10 में जगह बनाई। इन थानों के बेहतर प्रदर्शन को पुलिस मुख्यालय ने सराहा है। रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाले थानों में पंढरीनाथ (30वां), सराफा (31वां) और छोटी ग्वालटोली (32वां) शामिल हैं। इसके अलावा एमआईजी, छत्रीपुरा, तिलकनगर और परदेशीपुरा भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमजोर प्रदर्शन वाले थानों के कामकाज की अलग से समीक्षा होगी और आवश्यक प्रशिक्षण देकर सुधार कराया जाएगा।
बेहतर प्रदर्शन पर सम्मान, लापरवाही पर कार्रवाई
कमिश्नरेट ने साफ किया है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारी और स्टाफ को सम्मानित व प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं लगातार कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि लापरवाही सामने आती है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!