बहस के बजाय फोटो और वीडियो से चालान: यातायात पुलिस ने बदला तरीका; घंटाघर पर बनाए 100 से ज्यादा चालान, ड्रोन से भी की गई निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट , इंदौर।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को मौके पर रोककर बहस के बजाय फोटो और वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को घंटाघर चौराहे पर यातायात पुलिस ने ड्रोन से निगरानी कर नियम तोड़ने वाले चालकों की तस्वीरें रिकॉर्ड कीं। 100 से अधिक चालान बनाए। इनमें मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, रांग साइड से आना और लेफ्ट टर्न बाधित करने जैसे उल्लंघन शामिल हैं।
पुलिस ने तरीका बदलते हुए चालकों को मौके पर रोकने के बजाय उनके फोटो क्लिक किए। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार फोटो लेकर नियमानुसार चालान बनाए। ड्रोन और अन्य तकनीकी माध्यमों से भी निगरानी की जा रही है।
उद्देश्य चालकों को संदेश देना है नियम तोड़कर मौके से निकल जाना कार्रवाई से बचने की गारंटी नहीं है। फोटो या वीडियो रिकॉर्ड कर नंबर के आधार पर चालान की कार्रवाई की जा सकती है और चालान वाहन मालिक के पते तक पहुंच सकता है। एक युवक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करता मिला।
पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो वाहन मोड़कर निकलने का प्रयास किया लेकिन टीम ने रोककर दस्तावेजों की जांच की। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। इस पर वाहन जब्त किया। चालानी कार्रवाई की गई। दोनों उल्लंघनों के चलते उसे करीब 4500 रुपए का जुर्माना भरना होगा।
शिकायत मिली तो टीम पहुंची... यातायात पुलिस द्वारा शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई की जा रही है। 30 अगस्त को ट्रैफिक हेल्पलाइन पर अवैध पार्किंग, सड़क पर खड़े खराब वाहनों, जाम और यातायात बाधित होने संबंधी शिकायतें मिलीं। संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर व्यवस्था सुधारी गई।
डीपीएस अंडरपास ब्रिज के पास यातायात बाधित होने की सूचना मिली। जांच में फीनिक्स मॉल के पास एक वाहन खराब होने के कारण यातायात प्रभावित होना सामने आया। टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।
इसी तरह कनाड़िया अंडरब्रिज, टाटा स्टील, किला मैदान और बिचौली मर्दाना क्षेत्र में भी यातायात बाधित होने की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की गई। यशवंत रोड गुरुद्वारे के सामने ऑटो रिक्शा की अवैध पार्किंग की शिकायत पर व्हील लॉक पार्टी ने चालान बनाकर हटवाया और मार्ग क्लियर किया। शिकायतकर्ता को कार्रवाई का फोटो-वीडियो भी उपलब्ध कराया गया।
आईटीएमएस से भी बन रहे चालान... इंदौर ट्रैफिक साथी एप के जरिए मिली शिकायतों पर फोटो, लोकेशन और उपलब्ध जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। नवलखा चौराहा पर नंबर प्लेट संबंधी शिकायत और स्कीम नंबर-54 में आईटीएमएस से चालान बनाए गए। सुदामा नगर, अन्नपूर्णा रोड और प्रभुनगर में नो-पार्किंग व रॉन्ग पार्किंग की शिकायतों पर क्रेन भेजकर वाहन हटवाए गए।
मेडिकल इमरजेंसी में नहीं काटा चालान... सड़क पर वाहन खड़ा होने की शिकायत मिली। जांच में सामने आया वाहन मेडिकल इमरजेंसी के कारण रोका गया था इसलिए चालानी कार्रवाई नहीं हुई। यातायात पुलिस के अनुसार कार्रवाई से पहले मौके की वास्तविक स्थिति की जांच की जाती है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!