इल्वा ट्रस्ट के चेयरमैन: मंत्री और कोषाध्यक्ष को हटाया; लोहा व्यापारी पारमार्थिक ट्रस्ट में पहली बार अध्यक्ष ने मनमानी कर किया बड़ा फेरबदल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोहा व्यापारी पारमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष ने मनमानी करते हुए पहली बार संस्था के चेयरमैन, मंत्री और कोषाध्यक्ष को हटाकर नए सदस्यों की नियुक्ति की है। इससे लोहा व्यापारियों में आपसी विवाद शुरू हो गए हैं। पहली बार किए गए इस तरह के बदलाव के बाद लोहा व्यापारियों में नाराजगी का माहौल भी बनने लगा है।
इंदौर लोहा व्यापारी पारमार्थिक ट्रस्ट की बीती शाम लोहा भवन कार्यालय पर संस्था अध्यक्ष जितेंद्र कटारिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में लोहा व्यापारी पारमार्थिक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा को सर्वसम्मति से हटा दिया गया और उनकी जगह अमित जोशी को कोषाअध्यक्ष बनाया गया, इसके साथ ही ट्रस्ट चेयरमैन राजेश कायथवाल को भी हटा दिया गया और उनकी जगह धर्मेन्द्र खंडेलवाल को चेयरमैन बना दिया गया।
इतना ही नहीं पहली बार ट्रस्ट मंत्री नारायण मंत्री को भी हटा दिया गया और उनकी जगह मनोज शर्मा को सचिव बनाया गया है। बताया जाता है कि इल्वा ट्रस्ट में इस तरह का फेरबदल अब तक कभी नहीं हुआ है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ जब ट्रस्ट के चेयरमैन, मंत्री और कोषाध्यक्ष को एक साथ हटाकर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
लोहा व्यापारियों की संस्था में फेरबदल कर तीन पदाधिकारियों को हटाने और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर कहा जा रहा है कि जो पदाधिकारी हटाए गए हैं उन पर मनमानी पूर्ण निर्णय, लगातार असहयोग, संस्था कर्मचारियों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। गौरतलब है कि कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा को पूर्व में भी ट्रस्ट के चेयरमैन पद से सर्वसम्मति से हटाया जा चुका है।
मनमानी कर हटाया
इंदौर लोहा व्यापारी पारमार्थिक ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों में ट्रस्ट चेयरमैन राजेश काइथवाल, ट्रस्ट मंत्री नारायण मंत्री और ट्रस्ट कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा थे। जबकि ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारा मनमानी करते हुए ट्रस्ट की बैठक में सर्वानुमति से इन पदाधिकारियों को हटा दिया गया और इनकी जगह निर्वाचित नए पदाधिकारियों ट्रस्ट चेयरमैन धर्मेंद्र खंडेलवाल, ट्रस्ट मंत्री मनोज शर्मा एवं ट्रस्ट कोषाध्यक्ष अमित जोशी को नियुक्त किया गया।
गड़बड़ी...
सूत्रों की माने तो इल्वा ट्रस्ट के पास बड़े पैमाने पर संपत्तियां हंै। इनके स्कूल, कॉलेज और तौल कांटे हैं। इसके चलते ट्रस्ट अध्यक्ष की सहमति से ही सभी कामकाज का संचालन होता है। ऐसे में इल्वा स्कूल, कॉलेज एवं तौल कांटों पर बड़े पैमाने में आर्थिक गड़बड़ियां होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
संस्था के घोटालों का खुलासा न हो इसके चलते पदाधिकारियों में बदलाव कर मामले को रफादफा करने की कोशिशें की जा रही हंै। हालांकि इल्वा में किए गए इस फेरबदल के बाद लोहा व्यापारियों में नाराजगी का माहौल बनने लगा है, जिससे ट्रस्ट में आपसी खींचतान बढ़ सकती है।
समय नहीं दे पा रहे थे
लोहा व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र कटारिया से एक साथ तीन पदाधिकारियों को हटाए जाने और नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां किए जाने के संबंध में जानकारी ली तो वह कहने लगे कि इन तीनों का गुट बन गया था। यह तीनों ही संस्था के लिए समय नहीं दे पा रहे थे। इसके चलते इन्होंने स्वेच्छा से त्याग पत्र दिया है। हमारी संस्था में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। जबकि हकीकत यह है कि ट्रस्ट अध्यक्ष की मनमानी पूर्ण कार्यप्रणाली को लेकर दबी जुबान से लोहा व्यापारी चर्चा करने लगे हैं।
संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!