खबर
Top News

शराब दुकान हटने पर जश्न: रहवासियों के साथ इस जनप्रतिनिधि ने किया डांस; खुशी में बंटी मिठाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अप्रैल 2026, 5:37 pm
शेयर करें:
शराब दुकान हटने पर जश्न

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साजन नगर क्षेत्र में लंबे समय से विरोध झेल रही शराब दुकान के हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बुधवार को इलाके के रहवासियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए जोरदार जश्न मनाया।

एमआईसी सदस्य भी नाचे
ढोलक की थाप पर लोग नाचते-गाते नजर आए, वहीं नगर निगम के एमआईसी सदस्य भी इस खुशी में शामिल होकर लोगों के साथ थिरकते दिखे। इस मौके पर मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर फैसले का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और छात्र इस जश्न में शामिल हुए।

लंबे समय से चल रहा था विरोध
साजन नगर में स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान सघन आबादी वाले क्षेत्र में संचालित हो रही थी। स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने कई बार शिकायत की थी कि दुकान के बाहर शराब पीने वालों की भीड़ लगती है, जिससे रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। रहवासियों का कहना था कि आए दिन यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा था और सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही थीं।

प्रशासन से की गई थी शिकायत
इस मुद्दे को लेकर एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को पत्र लिखकर दुकान को हटाने की मांग की थी। उन्होंने कलेक्टर शिवम वर्मा को भी इस संबंध में अवगत कराया था।

आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की
लगातार शिकायतों और जनदबाव के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नए वित्तीय वर्ष में इस शराब दुकान को साजन नगर से हटाकर चितावद क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया।

फैसले के बाद खुशी का माहौल
दुकान हटने के बाद बुधवार को पुरानी लोकेशन के बाहर ही जश्न का आयोजन किया गया। ढोलक की थाप पर लोगों ने नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फैसले से इलाके का माहौल बेहतर होगा और खासतौर पर महिलाओं व बच्चों को राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

20 minutes ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

35 minutes ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 1 hour ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 1 hour ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 2 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 2 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 2 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 2 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 2 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 3 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 3 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 3 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 3 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 3 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 3 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!