खबर
Top News

सीसीटीवी ने बढ़ाई मुश्किलें क्या होगा नया खुलासा: कुत्तों को खाना खिलाने से शुरू विवाद कई किराएदारों को घेरे में ला रहा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 7:53 pm
शेयर करें:
सीसीटीवी ने बढ़ाई मुश्किलें क्या होगा नया खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उषा नगर में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुए विवाद में अब सामने आए फुटेज ने घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे, शानू दिघे व उनके साथियों के खिलाफ दर्ज प्रकरण की जांच फुटेज के आधार पर बढ़ रही है। फरियादी पक्ष से जुड़े मितेश, सुयश, चेतन पाटील और अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक मामले में जो बयान सामने आए थे उनकी पड़ताल सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि विवाद की शुरुआत वास्तव में कैसे हुई और मारपीट का पहला हमला किस पक्ष ने किया।

मामले की शुरुआत शनिवार रात उस समय हुई थी जब मितेश उषा नगर क्षेत्र में कुत्तों को खाना खिलाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे और उनके साथियों से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मितेश और उनके पिता के साथ मारपीट की गई। बाद में बीच-बचाव करने पहुंचे सुयश और उनकी पत्नी भी विवाद में घिर गए। इसके बाद संघ से जुड़े चेतन पाटील मौके पर पहुंचे।

कई वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा: शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि चेतन पाटील के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद स्वयंसेवक पर हमला होने की जानकारी विभिन्न समूहों में फैल गई और अगले ही दिन बड़ी संख्या में लोग क्षेत्र में पहुंच गए। रविवार को हालात उस समय और बिगड़ गए जब वीरेंद्र शेंडगे और शानू दिघे के घरों के बाहर पथराव और तोड़फोड़ हुई।

कई वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार फरियादी जयानी आगर ने आरोप लगाया है कि वीरेंद्र शेंडगे, शानू दिघे और अन्य आरोपी उनके घर में घुस आए थे।

आरोप है कि आरोपियों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, घर में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। शिकायत में प्रणय, मनीष सहित अन्य लोगों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।

तीसरी आंख बनेगी बहुत ही अहम कड़ी
अब जांच का केंद्र बिंदु सीसीटीवी फुटेज बन गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फुटेज में दिखाई दे रहे लोग कौन हैं, किसने हिंसा की शुरुआत की और बाद में पथराव व तोड़फोड़ में कौन-कौन शामिल था।

सूत्रों का कहना है कि फुटेज के विश्लेषण के बाद कुछ नए नाम भी जांच में जोड़े जा सकते हैं। उधर, राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर भी इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है।

भाजपा पहले ही वीरेंद्र शेडगे को विधानसभा क्षेत्र-4 के प्रभारी पद से हटा चुकी है। वहीं पुलिस की आगामी कार्रवाई अब काफी हद तक सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों पर निर्भर करेगी।

संबंधित समाचार

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

5 minutes ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

12 minutes ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

26 minutes ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

31 minutes ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

41 minutes ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

41 minutes ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 1 hour ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 1 hour ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 1 hour ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 1 hour ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 1 hour ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 1 hour ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 1 hour ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

about 2 hours ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

about 2 hours ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

about 2 hours ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

about 2 hours ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

about 2 hours ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!