दूसरी बार भी खाली हाथ लौटी सीबीआई: मामला शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की आत्महत्या का
KHULASA FIRST
संवाददाता

परिवार के सभी सदस्य एक साथ नहीं मिले
खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना आत्महत्या मामले में सीबीआई की जांच शुरू तो हो चुकी है, लेकिन जांच की सबसे अहम कड़ी माने जा रहे परिजन के बयान अब तक दर्ज नहीं हो सके। पिछले मंगलवार के बाद कल भी सीबीआई टीम मकवाना के घर पहुंची, लेकिन परिवार के सभी सदस्य एक साथ मौजूद नहीं होने से जांच आगे नहीं बढ़ सकी। दूसरी ओर सीबीआई जांच को चुनौती देने वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई भी टल गई। ऐसे में अब इस बहुचर्चित मामले की अगली हलचल 15 जून को देखने को मिल सकती है।
कल भोपाल से सीबीआई के दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित तीन सदस्यीय टीम ग्राम कनाड़िया स्थित मकवाना निवास पहुंची। टीम को उम्मीद थी कि परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे और बयान दर्ज किए जा सकेंगे, लेकिन बड़ा बेटा रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने आष्टा गया हुआ था। घर पर दिनेश मकवाना की मां संतोष, बहू और छोटा बेटा ही थे। हालांकि मां संतोष ने अपने दामाद को भी बुला लिया था, लेकिन सीबीआई अधिकारियों ने सभी सदस्यों के एक साथ मौजूद नहीं होने पर बयान दर्ज करने की प्रक्रिया टाल दी।
इस बार सीबीआई अधिकारियों ने परिवार को स्पष्ट कर दिया है कि जब भी सभी सदस्य एक साथ उपलब्ध हों, उन्हें सूचना दी जाए, ताकि एक ही बार में सभी के बयान दर्ज किए जा सकें। जांच एजेंसी अब परिवार के सामूहिक बयान को महत्वपूर्ण मान रही है।
उल्लेखनीय है इससे पहले मंगलवार को भोपाल से छह सदस्यीय सीबीआई टीम करीब तीन घंटे तक मकवाना के घर पर मौजूद रही थी। टीम ने दिनेश मकवाना के कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया था। मां संतोष और बहनोई से प्रारंभिक जानकारी भी ली थी, लेकिन मां की तबीयत खराब होने और बयान देने की स्थिति में नहीं होने के कारण उस दिन भी बयान दर्ज नहीं किए जा सके थे। जांच टीम ने घर में रखे व्यापारिक दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड का भी परीक्षण किया था।
इधर, मामले में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। सीबीआई जांच के लिए जारी आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर कल हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। जस्टिस गुरपालसिंह अहलूवालिया और दीपक खोट की युगलपीठ में मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन कोर्ट ने इसे 15 जून तक के लिए स्थगित कर दिया। अब जांच और कानूनी लड़ाई दोनों की दिशा तय करने वाली तारीख 15 जून मानी जा रही है।
ये है मामला
8 नवंबर 2025 में शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। दिनेश के पास देवास जिले की पांच शराब दुकानें थीं। दिनेश की मौत के करीब 45 दिन बाद उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने देवास की सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर 22 लाख रुपए रिश्वत लेने और हर महीने 3 लाख रुपए की मांग करने के आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित कर कनाड़िया पुलिस को जांच सौंपी गई थी।
पुलिस जांच से असंतुष्ट होकर दिनेश की मां संतोष बाई मकवाना ने 4 दिसंबर 2025 को वकील के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए एकल पीठ ने 18 अप्रैल को पुलिस जांच में देरी और निष्क्रियता पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद हाई कोर्ट ने 18 मई को सीबीआई को केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे, जिस पर सीबीआई ने 22 मई को केस दर्ज कर जांच शुरू की।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!