सावधान...गुजरात की शीतल कंपनी की आइसक्रीम न खाएं: काकरोच और कीड़े निकलने की मिली शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट , इंदौर ।
गुजरात से आकर शहर की तमाम दुकानों पर बिक रही शीतल कंपनी की आइसक्रीम में काकरोच और कीड़े निकल रहे हैं। चंदन नगर क्षेत्र में एक उपभोक्ता ने एक दुकान से 9 आइसक्रीम खरीदी थी जिनमें से तीन कप में काकरोच और कीड़े निकले। खाद्य विभाग की अधिकारी भी यहां जांच करने पहुंची, लेकिन सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त पाई। मतलब ये है कि कंपनी की आइसक्रीम ही खराब है।
उपभोक्ता जयसिंह टोडरमल ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को चंदन नगर क्षेत्र के दामोदर नगर स्थित अन्नपूर्णा किराना स्टोर्स से पांच वेनिला के कप और 4 बटरस्कॉच के कोण खरीदे थे। ये सभी शीतल आइसक्रीम के थे। घर ले जाकर एक कप की आइसक्रीम तो बेटे ने खाली लेकिन दूसरे कप को बेटी ने जैसे ही खोला, उसमें कॉकरोच नजर आया। कुछ दूसरे छोटे कीड़े भी थे।
तीसरा कप खोला तो उसमें भी ऐसी ही स्थिति थी। वे तुरंत दुकान पर वापस पहुंचे लेकिन दुकानदार ने कहा कि वो कंपनी का प्रोडक्ट है। उसने इसे फ्रीज में रखा है। फ्रीज चेक किया तो वो सही मिला। इसके बाद खाद्य विभाग को सूचना दी गई जहां से एक टीम पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान फ्रीज ठीकठाक मिला, अन्य व्यवस्थाएं भी चुस्त-दुरुस्त पाई गई। इसका मतलब साफ है कि आइसक्रीम में ही गड़बड़ है।
बहरहाल, खाद्य विभाग ने सैंपल ले लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर आवश्यक जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

बुजुर्ग को दिनदहाड़े गोली मारी:गंभीर हालत में भेजा अस्पताल; मची अफरा-तफरी, आरोपी फरार

गाय का कटा सिर मिलने से तनाव:विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन; एफआईआर और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बाबा की नगरी में सावन के दौरान बदलेगा इनका टाइमटेबल:सोमवार को अवकाश; रविवार को जाना होगा

भीषण सड़क हादसा:चलती सूमो पर पहाड़ से गिरा मलबा; 12-13 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

अवैध हथियार तस्करी का खुलासा:दो युवक गिरफ्तार; चार देसी पिस्टल और तीन मैगजीन जब्त

इस ट्रस्ट के सीईओ चयन के लिए इतने सवालों वाला फॉर्म:बताना होगा 'कट्टर हिंदू' है या 'आस्थावान हिंदू'

पुलिस लाइन में सीवर ओवरफ्लो की शिकायत:निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप

कारोबारी से 33.50 लाख की ठगी:मोटा मुनाफा और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फंसाया; 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

निष्ठुर बाबू... मौत पर भी कमाई:पिता की अनुग्रह सहायता के बदले मांगे 5 हजार, घूस लेते धराई

सोनम के विकल्प सीमित:जेल में करना होगा फैसले का इंतजार

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने फिर जताई उपेक्षा पर नाराजगी:बोलीं- करोड़ों खर्च कर पूछा गोपाल मंदिर का क्या करें; मैंने कहा- मेरे सिर पर रख दो

मंत्री के घर प्रदर्शन करने वाले बुजुर्ग दंपति गए जेल:छात्रों से अपील की थी एक भी साथ नहीं आया

पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी:फास्ट ट्रैक कोर्ट को तीन महीने में सुनाना होगा फैसला; दोषियों को मिलेगी इतने साल की सजा

सांप ने ढाई साल की मासूम को डंसा, हुई मौत:प्रबंधन की लापरवाही: अस्पताल में न डॉक्टर मिले, न समय पर ऑक्सीजन

70 करोड़ के ड्रग्स मामले में तीन गिरफ्तारी:ईडी कर रही है पांच साल पुराने मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला:घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर हुआ विवाद

कांग्रेस अध्यक्ष के भाई से पूछताछ कई सटोरिये हुए भूमिगत:पुलिस ने भेजा नोटिस; 27 तक रिमांड पर मानव, खुल रहे वित्तीय राज

पूर्व सीएम की टिप्पणी से सियासत गरमाई:इस खेमे में चर्चाएं तेज; इनके समर्थकों में उत्साह

मुलजिम सूरज रजक को तीन घंटे थाने में बैठाया:वरिष्ठ पत्रकार को धमकी मामले में अब भी नहीं हुई जमानत

सरकार और CJP के बीच बैठक खत्म:डेढ़ घंटे हुई चर्चा; लिया गया यह फैसला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!