चेकिंग के दौरान पकड़ी 1 करोड़ की नकदी: 20 लाख में सेटिंग कर छोड़ा वाहन; तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। धरनावदा थाना क्षेत्र की रूठियाई पुलिस चौकी पर हाईवे चेकिंग के दौरान कथित तौर पर एक करोड़ रुपए से अधिक की नकदी पकड़े जाने और बाद में सौदेबाजी कर वाहन छोड़ने के आरोपों ने पूरे महकमे में हलचल मचा दी है।
रात में पकड़ी गई संदिग्ध नकदी
जानकारी के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात नेशनल हाईवे-46 पर चेकिंग के दौरान गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो (GJ 05 RK 9351) को रोका गया। तलाशी में वाहन से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसे करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। वाहन एक जीरा कारोबारी का बताया जा रहा है।
20 लाख में सेटिंग का आरोप
सूत्रों के मुताबिक, इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद न तो आयकर विभाग को सूचना दी गई और न ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कारोबारी से करीब 20 लाख में समझौता कर लिया और बाकी रकम के साथ वाहन को जाने दिया।
फोन कॉल से बदला घटनाक्रम
मामले में नया मोड़ तब आया जब चर्चा सामने आई कि गुजरात के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद कथित तौर पर लिए गए 20 लाख रुपए वापस कर दिए गए। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
डीआईजी ने संभाली कमान
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी खुद देर रात मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों से घंटों पूछताछ की, रिकॉर्ड खंगाले और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी।
तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
प्राथमिक जांच में लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान तय कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया, जो गंभीर विषय है।
औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं
वाहन मालिक ने पूरे घटनाक्रम से इनकार किया है और अब तक कोई औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस को आंतरिक जांच के जरिए सच्चाई तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
नजरें जांच पर
फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सच्चाई क्या सामने आती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
संबंधित समाचार

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!