शादी के बाद लड़की वालों की प्रताड़ना आत्महत्या मामले में तीन पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में शादी के बाद लड़की के परिवार वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले प्रेमी युवक ने सुसाइड नोट लिखकर उन लोगों के चेहरों को बेनकाब कर दिया था जो उसपर लगातार प्रताड़ना और धमकिया दे रहे थे। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
उल्लेखनीय है कि नगीन नगर निवासी सोहन पिता लक्ष्मण ओडवाल ने रविवार को एसिड पीकर अपनी जान दे दी थी। मरने से पहले उसने लड़की पक्ष के तीन लोगों के नाम लिखकर आरोप लगाया था कि उसे आरोपी लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। गुरुवार रात पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर ईश्नर टोडरमल, दिनेश टोडरमल और गजानंद टोडरमल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
सुसाइड नोट में सोहन ने लिखा कि शादी के बाद लड़की के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। उसे लगातार मानसिक रूप से तोड़ा जा रहा था। धमकियों का सिलसिला इतना बढ़ गया था कि उसे हर पल डर के साए में जीना पड़ रहा था। झूठे केस में फंसाने की साजिश रची जा रही थी।
मोबाइल की निगरानी, मारपीट और यहां तक कि ड्रग्स रखकर पुलिस में फंसाने की धमकी तक दी थी। यह सब कुछ मिलकर उसे उस हद तक ले गया, जहां उसने जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। आरोपियों ने उसके साथ नागिन नगर में बुरी तरह मारपीट की थी।
सोहन जान बचाकर मौके से भाग खड़ा हुआ था। इसके बावजूद आरोपी नहीं माने मौत के बाद एक ऑडियो सामने आया है। इसमें आरोपी ईश्नर टोडरमल कथित तौर पर सोहन को लेकर गाली-गलौज करता और अपमानजनक बातें करता सुनाई दे रहा है। पुलिस ने इस ऑडियो को भी जांच के दायरे में लिया है। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!