खबर
Top News

चढ़ावा चोरी मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार; इसमें छिपाकर ले जाता था नकदी और भेंट सामग्री

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 3:57 pm
शेयर करें:
चढ़ावा चोरी मामला

खुलासा फर्स्ट, चमोली।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रविवार देर रात देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद चमोली लाकर बद्रीनाथ थाने में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने 8 जुलाई को प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी
चमोली पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान प्रमोद नौटियाल कई बार मोबाइल फोन के नीचे और जेब में मंदिर की नकदी तथा अन्य चढ़ावा सामग्री ले जाते हुए दिखाई दिए।

पुलिस के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर 500 रुपए के नोट, सोने-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला और केसर के पैकेट अपने कब्जे में लिए। इन आरोपों की जांच जारी है।

अध्यक्ष की भूमिका पर क्या बोले प्रमोद?
पूछताछ के दौरान जब एसआईटी ने प्रमोद नौटियाल से पूछा कि क्या इस मामले में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की कोई भूमिका है, तो उन्होंने कथित तौर पर सिर हिलाकर इनकार किया।

उधर, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी ( सीईओ) सोहन सिंह रांगण ने कहा कि एसआईटी को मांगे गए सभी दस्तावेज और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिए गए हैं तथा समिति जांच में पूरा सहयोग कर रही है।

परिवार ने जताई थी अपहरण की आशंका
प्रमोद नौटियाल को सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए थे। काफी देर तक जानकारी नहीं मिलने पर उनके परिजनों ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई और शुरुआती तौर पर अपहरण की आशंका जताई। बाद में चमोली पुलिस ने पुष्टि की कि उन्हें चढ़ावा चोरी मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

2 जुलाई की सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
पूरे प्रकरण की शुरुआत 2 जुलाई को हुई, जब बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की गणना के दौरान कथित अनियमितता की सूचना सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में प्रमोद नौटियाल मोबाइल के नीचे नोटों जैसी गड्डी दबाकर ले जाते हुए दिखाई दिए।

वीडियो सामने आने के बाद बीकेटीसी ने विभागीय जांच शुरू की और चार सदस्यीय समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनियमितता मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका
एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रमोद नौटियाल ने नैनीताल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को प्रस्तावित है। इससे पहले हाईकोर्ट ने बीकेटीसी से मामले पर विस्तृत जवाब मांगा है।

आरोपी का दावा- मोबाइल के नीचे नोट नहीं, नोटबुक थी
प्रमोद नौटियाल ने विभागीय जांच में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में मोबाइल के नीचे दिखाई देने वाली वस्तु नोटों की गड्डी नहीं, बल्कि उनकी नोटबुक थी। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

40 दिन की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगालेगी एसआईटी
एसआईटी अब मंदिर परिसर में लगे 32 सीसीटीवी कैमरों की करीब 40 दिनों की रिकॉर्डिंग की जांच करेगी। साथ ही 25 जून, 29 जून और 2 जुलाई की चढ़ावा गणना से जुड़ी फुटेज को भी अहम साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है।

पुलिस कई कर्मचारियों और चढ़ावा गणना प्रक्रिया से जुड़े साधु-संतों के बयान भी दर्ज कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कथित अनियमितता में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं।

चढ़ावा गणना की व्यवस्था में बड़े बदलाव
मामले का खुलासा होने के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति ने चढ़ावा गणना की पूरी व्यवस्था में बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत गणना करने वाले कर्मचारियों को बिना जेब वाली ड्रेस पहननी होगी। निजी सामान गणना कक्ष में ले जाने पर रोक रहेगी।

सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। गणना के दौरान कम से कम पांच कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रवेश से पहले सभी कर्मचारियों की तलाशी ली जाएगी। पूरी प्रक्रिया की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

सीएम ने बनाई हाई लेवल जांच समिति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है।

इस बीच कुछ संगठनों ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर भी आरोप लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 2 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 3 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 3 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 4 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 4 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 4 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 4 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 5 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 5 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 5 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 5 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 5 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 6 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 6 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 6 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 6 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!