चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट तलब; यूपी-केंद्र व ट्रस्ट को नोटिस,सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) से विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। साथ ही, मामले से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए हैं।
रिपोर्ट में बताएं... जांच अधिकारी कौन
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि स्टेटस रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया जाए कि जांच अधिकारी कौन हैं तथा एसआईटी का गठन किस प्रकार किया गया है।
एसआईटी के गठन, उसकी संरचना और जांच की वर्तमान स्थिति का विवरण हो
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार सीलबंद लिफाफे में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। इस पर कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में एसआईटी के गठन, उसकी संरचना और जांच की वर्तमान स्थिति का पूरा विवरण होना चाहिए। अदालत ने केस की अगली सुनवाई 20 जुलाई तय की है।
तीन याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। इनमें मांग की गई है कि चढ़ावा चोरी की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। मंदिर में दान और चढ़ावे के प्रबंधन की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति (एक्सपर्ट कमेटी) गठित की जाए। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।
आठ आरोपियों की रिमांड खत्म, फिर कोर्ट में पेशी
इधर, अयोध्या पुलिस इस मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश करेगी। आरोपियों की पुलिस रिमांड समाप्त हो रही है।
पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी बताए जा रहे रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की सात दिन की नई रिमांड मांग सकती है।
इससे पहले पुलिस आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश से रिमांड के दौरान पूछताछ कर चुकी है। सभी आरोपियों को फिलहाल फैजाबाद जेल की अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!