सिविल अस्पताल से CPU ले जाने का मामला: राज्यपाल के पोते पर लगे गंभीर आरोप; थाने में शिकायत दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
नागदा स्थित सिविल अस्पताल से सीएम हेल्पलाइन डेटा वाले कंप्यूटर का CPU ले जाने के मामले में अब आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। अस्पताल के बीएमओ डॉ. शिवराज कौशल ने बिरलाग्राम थाने में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते मनीष गेहलोत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
25 मार्च की घटना का आरोप
शिकायत के अनुसार, 25 मार्च 2026 को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मनीष गेहलोत अपने 4-5 साथियों के साथ अस्पताल परिसर में जबरन घुसे। आरोप है कि उन्होंने विभागीय कंप्यूटर का CPU उठाकर ले लिया।
बीएमओ ने यह भी आरोप लगाया कि रोकने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने सहित परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
CCTV में दिखने का दावा
इस मामले में पहले सामने आए CCTV फुटेज में मनीष गेहलोत के CPU ले जाते हुए दिखने का दावा किया गया था। हालांकि बाद में CPU अस्पताल में वापस रख दिया गया था। उस समय अस्पताल प्रशासन ने कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की थी, जबकि पुलिस ने भी शिकायत न मिलने की बात कही थी।
मरीजों पर बनाया दबाव
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मनीष गेहलोत खुद को एक निजी अस्पताल का संचालक बताते हुए शासकीय अस्पताल के मरीजों और प्रसूताओं को अपने अस्पताल में रेफर कराने का दबाव बना रहे थे। बीएमओ के मुताबिक, इस बात का विरोध करने पर दुर्भावनावश यह घटना की गई।
FIR और सुरक्षा की मांग
डॉ. कौशल ने शिकायत में जबरन घुसपैठ, शासकीय संपत्ति ले जाने, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
जांच के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। शिकायतकर्ता डॉ. शिवराज कौशल ने अब तक मीडिया को इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!