कोचिंग पर फायरिंग का मामला: गोली चलाने वाले दोनों गार्ड गिरफ्तार; खान सर से पुलिस कर रही पूछताछ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
2 जून की रात पटना स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और कथित फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। एक नए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने कोचिंग सेंटर के दो गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर फायरिंग करने का आरोप है।
ज्ञान बिंदु कोचिंग ने जारी किया वीडियो
गुरुवार को ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो जारी किया गया। संस्था के प्रतिनिधि आदर्श कुमार ने दावा किया कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड्स ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और फायरिंग कथित रूप से खान सर के निर्देश पर कराई गई।
साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि वीडियो में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद कहीं दिखाई नहीं दे रहे, फिर भी उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई।
पुलिस ने गार्ड्स को हिरासत में लेकर की पूछताछ
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों गार्ड्स को पूछताछ के लिए कदमकुआं थाने ले गई। करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों गार्ड्स ने पूछताछ में फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने उनके लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिए हैं और उनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई FIR दर्ज
वीडियो की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले में एक नई एफआईआर दर्ज की है। अब वीडियो की फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या हुआ था 2 जून की रात?
2 जून की रात करीब 10 बजे खान सर के कोचिंग सेंटर पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया था। आरोप था कि हमलावरों ने गार्ड के साथ मारपीट की, कोचिंग परिसर में पत्थरबाजी की पोस्टर और बैनर फाड़ दिए।
घटना के बाद खान सर मौके पर पहुंचे थे। शुरुआती बयान में उन्होंने 8 से 10 राउंड फायरिंग होने का दावा किया था, हालांकि बाद में उन्होंने इस दावे से दूरी बना ली।
पहले ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक गिरफ्तार हुए थे
घटना के बाद खान सर की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके सहयोगियों अभिषेक व गौरव को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
रौशन आनंद ने गिरफ्तारी के बाद खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और घटना से उनका कोई संबंध नहीं है।
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
मामले में अब दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग किसने की और पूरे घटनाक्रम के पीछे वास्तविक जिम्मेदार कौन है।
संबंधित समाचार

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!