नाबालिग लड़की से मारपीट का मामला: तीन आरोपी गिरफ्तार; गैंगस्टर छवि बनाने के लिए पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर इलाके में नाबालिग लड़की से मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वायरल वीडियो से हुई पहचान
हीरानगर थाना टीआई सुशील पटेल के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की गई थी। फुटेज और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने ग्वालटोली क्षेत्र में रहने वाले आरोपी शुभम उर्फ “मॉडल” धीमान पुत्र नरेन्द्र सिह धीमान को गिरफ्तार किया।
गैंगस्टर छवि बनाने के लिए की मारपीट
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम सोशल मीडिया पर खुद को “गैंगस्टर” बताकर आईडी चलाता था। उस पर पहले से लूट सहित 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी इलाके में अपनी दहशत कायम करना चाहता था।
मारपीट के बाद उसने खुद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, ताकि लड़कियों के ग्रुप में डर बनाया जा सके।
मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके 16 वर्षीय दोस्त की गर्लफ्रेंड से पीड़ित लड़की का विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर उसने लड़की को बुलाकर मारपीट की। पीड़ित लड़की भी नाबालिग बताई जा रही है। घटना में शामिल आरोपी का दोस्त और एक अन्य लड़की भी नाबालिग हैं।
पुलिस को देख भागा
पुलिस टीम जब आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो शुभम भागने लगा। इस दौरान वह गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
मार्च में हुई थी घटना
पुलिस के अनुसार, यह घटना मार्च महीने की है, लेकिन उसने नाबालिक लडकी के साथ मारपीट के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। आरोपी उन लडकियो से जुडे पूरे ग्रुप में डर बैठाना चाहते थे।
तीन आरोपी हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने शुभम धीमान उसका 16 वर्षीय दोस्त और एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!