10 करोड़ की रंगदारी का मामला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर की फायरिंग; 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 18 पकड़ाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
खरगोन जिले में व्यापारी दिलीप राठौड़ पर हुई फायरिंग और 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को उज्जैन से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
शूटर से संपर्क कराने का आरोप
पुलिस ने महिदपुर रोड स्थित गायत्री नगर निवासी विष्णु मालवीय और घट्टिया क्षेत्र के बिछड़ौद निवासी संदीप प्रजापति को पकड़ा है। दोनों पर फरार आरोपियों को पनाह देने और शूटर से संपर्क कराने का आरोप है।
3 अप्रैल को मिले सुराग से हुआ खुलासा
इस केस में 3 अप्रैल को नागदा के रत्नाखेड़ी निवासी राजपाल को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में अहम जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस उज्जैन तक पहुंची और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वारदात को अंजाम देने में मदद की
जांच में सामने आया कि विष्णु मालवीय ने फरारी के दौरान राजपाल को अपने घर में छिपाकर रखा था, जबकि अन्य आरोपियों ने शूटर से संपर्क कराने और वारदात को अंजाम देने में मदद की।
हथियार और वाहन जब्त
पुलिस ने राजपाल के पास से एक पिस्टल, कार और बुलेट बाइक जब्त की है। इनका इस्तेमाल फायरिंग और फरारी के दौरान किया गया था। आरोपियों ने व्यापारी दिलीप राठौड़ के घर पर गोलीबारी कर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आया है।
अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस केस में शूटर, रेकी करने वाले, संसाधन उपलब्ध कराने वाले और गैंग से जुड़े कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर लिया जाएगा और बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!