सड़क हादसों के बाद बवाल: दो थाना क्षेत्रों में कारों में तोड़फोड़; बेल्ट से हमला, एक नाबालिग हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क दुर्घटनाओं के बाद हिंसक विवाद के दो अलग-अलग मामलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हीरानगर और तेजाजी नगर थाना क्षेत्रों में मामूली वाहन टक्कर के बाद मारपीट, कारों में तोड़फोड़ और बेल्ट से हमला करने की घटनाएं सामने आई हैं। एक मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हीरानगर: मेडिकल स्टोर के बाहर जमकर बवाल, कार के शीशे फोड़े
हीरानगर थाना क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर के बाद मेडिकल स्टोर के बाहर विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए और मारपीट शुरू कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वीडियो पुलिस के हाथ लगा
एडिशनल डीसीपी (जोन-3) ओमप्रकाश ने बताया कि मां शारदा मेडिकल के बाहर हुए विवाद का वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक और कार की टक्कर के बाद कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि उसके तीन साथी शोभित, ओम और मयंक फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशा करने के आदी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
तेजाजी नगर: एक्टिवा की टक्कर के बाद व्यापारी और ड्राइवर पर हमला
शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में भी वाहन टक्कर के बाद हिंसा का मामला सामने आया। यहां कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद तीन युवकों ने व्यापारी और उसके ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने कार के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए और बोनट भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस के मुताबिक व्यापारी आनंद राठौर अपने ड्राइवर मुकेश के साथ मेरोद फाटा से सर्विस रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक्टिवा सवार कृष्णा चौहान उनकी कार से टकरा गया। हादसे के कुछ ही देर बाद कृष्णा के दो साथी क्रिश चौधरी और पृथ्वी चौधरी भी मौके पर पहुंच गए।
तीनों आरोपियों ने ड्राइवर को पीटा
शिकायत के अनुसार तीनों आरोपियों ने पहले ड्राइवर मुकेश की पिटाई की, फिर आनंद राठौर को बेल्ट से पीटा। इसके बाद पत्थरों से कार के शीशे तोड़ दिए और वाहन के बोनट को भी नुकसान पहुंचाया।तेजाजी नगर थाना पुलिस ने कृष्णा चौहान, क्रिश चौधरी और पृथ्वी चौधरी के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस दोनों मामलों की कर रही जांच
दोनों घटनाओं में पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। हीरानगर मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जबकि तेजाजी नगर प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सड़क हादसों के बाद कानून अपने हाथ में न लेने और विवाद होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!