कार ने उड़ाई एक्टिवा: एक की मौत; तेज रफ्तार का कहर, दो परिवारों की खुशियां पलभर में उजड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में कल रात एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। एमजी रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो युवकों को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों युवक उछलकर करीब 30 फीट दूर फुटपाथ पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, हादसे में खजराना निवासी 23 वर्षीय अनस अब्बासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी 32 वर्षीय जुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर आया है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही तुकोगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।
मृतक अनस अब्बासी परिवार का इकलौता बेटा था और फोटोग्राफी करता था। उसके पिता की करीब दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। ऐसे में अनस की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। वहीं घायल जुबेर कार डेकोरेशन करता है।
परिजन के मुताबिक, उसकी करीब 20 दिन बाद शादी होने वाली थी, लेकिन हादसे ने उसकी जिंदगी की खुशियों पर भी ग्रहण लगा दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।
संबंधित समाचार

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!