खबर
Top News

ऑटो को टक्कर मार खंभे से जा टकराई कार: तेजाजी नगर क्षेत्र में ट्राला पलटा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अप्रैल 2026, 5:17 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज सुबह सड़क हादसों की तीन अलग-अलग घटनाओं ने अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। हीरानगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने पहले ऑटो को टक्कर मारी और फिर बिजली के खंभे से जा टकराई, जबकि तेजाजी नगर क्षेत्र में ट्राला पलट गया।

वहीं एक अन्य सड़क हादसे में युवक की मौत की भी पुष्टि हुई है। हीरानगर थाना क्षेत्र के एमआर-10 स्थित वाइन शॉप के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार महाराष्ट्र पासिंग कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित कार सीधे जाकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही हीरानगर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सेज यूनिवर्सिटी के पास आज सुबह एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया जा रहा है कि सड़क पर गड्ढा आने से चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्राला सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्राला चालक को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्राले को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
इसी बीच एक अन्य घटना में कल देर रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय (28) निवासी गणेश नगर के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, अजय खंडवा नाके पर अपनी बहन के घर से लौटने के बाद बाइक लेकर निकला था।

कुछ देर बाद उसकी बाइक डिवाइडर के पास पड़ी मिली और वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि उसके शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं थे, लेकिन दुर्घटना की वजह से मौत हुई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 4 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 4 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 5 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 5 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 5 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 5 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 5 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 5 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 6 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 6 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 6 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 6 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 6 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 6 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 7 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 7 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 7 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 7 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!