E20 पेट्रोल से खराब हुआ कार का इंजन: कंज्यूमर कोर्ट ने मारुति सुजुकी को नई कार या रुपए देने का दिया आदेश; देश का पहला मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायपुर।
देश में पहली बार E20 (20% एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल से कार के इंजन खराब होने के मामले में उपभोक्ता आयोग ने बड़ा फैसला सुनाया है। रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और उसके अधिकृत डीलर को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए आदेश दिया है कि ग्राहक को 45 दिनों के भीतर E20 अनुकूल नई कार उपलब्ध कराई जाए। ऐसा नहीं होने पर कंपनी को करीब 20.5 लाख रुपये सहित अन्य खर्च लौटाने होंगे।
नई कार बताकर बेची पुराना मॉडल
शिकायतकर्ता डॉ. प्रेमराज देवता ने बताया कि उन्होंने जून 2024 में नेक्सा शोरूम से मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जेटा प्लस खरीदी थी। खरीद के समय डीलर ने कार को दिसंबर 2023 में निर्मित बताया, जबकि बाद में रिकॉर्ड में वाहन का निर्माण जनवरी 2023 का निकला।
5 महीने बाद इंजन में आई खराबी
करीब पांच महीने बाद कार के डैशबोर्ड पर इंजन खराब होने का अलर्ट आया और वाहन बीच रास्ते में बंद हो गया। डीलर ने शुरुआत में इसे खराब या मिलावटी ईंधन का मामला बताते हुए फ्यूल टैंक की सफाई कराई, लेकिन इसके बाद भी कार बार-बार खराब होती रही।
इंजन बदलने के लिए मांगे 5.30 लाख रुपये
जांच के दौरान फ्यूल टैंक और पाइपलाइन में सफेद परत और रासायनिक अवशेष मिलने की बात सामने आई। बाद में कंपनी ने ई-मेल के जरिए बताया कि इंजन पूरी तरह खराब हो चुका है और उसे बदलने में करीब 5.30 लाख रुपये खर्च होंगे, जो वारंटी में शामिल नहीं है।
कार की दोबारा मरम्मत के बाद भी कुछ किलोमीटर चलने पर वाहन फिर बंद हो गया। इसके बाद उपभोक्ता ने नई कार या पूरी राशि लौटाने की मांग की, जिसे कंपनी ने अस्वीकार कर दिया।
सरकारी जांच में सामने आया E20 ईंधन का मामला
ईंधन के नमूनों की जांच में पुष्टि हुई कि पेट्रोल E20 श्रेणी का था। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि एथेनॉल अलग होकर नीचे जमा हो गया था, जिससे इंजन प्रभावित हुआ। आयोग ने माना कि संबंधित वाहन का इंजन E20 ईंधन के अनुरूप नहीं था, फिर भी ग्राहक को वाहन बेचा गया।
कोर्ट का बड़ा आदेश
14 जुलाई 2026 को उपभोक्ता आयोग ने फैसला सुनाते हुए निर्देश दिया कि कंपनी 45 दिनों के भीतर E20 अनुकूल नई कार उपलब्ध कराए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कंपनी को वाहन की 20.5 लाख रुपये की कीमत, आरटीओ शुल्क, बीमा सहित अन्य खर्च लौटाने होंगे।
साथ ही 1 लाख रुपये मानसिक प्रताड़ना और 10 हजार रुपये वाद व्यय के रूप में भी अदा करने होंगे। यह फैसला देश में E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने के मामले में उपभोक्ता को राहत देने वाला पहला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!