दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार: 2 की मौत; 6 गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
ब्यावरा क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-46 पर जोगीपुरा टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा गया।
घायलों को बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पहले बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल की ब्यावरा सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अजीत पांडे (52) निवासी चमरोली, उन्नाव और श्यामजी प्रजापति (35) निवासी उन्नाव के रूप में हुई है। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे
कार में कुल आठ लोग सवार थे और सभी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत हैं और अवकाश के दौरान महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे।
अचानक कार का टायर फट गया
कार चला रहे मधुराज गौतम ने पुलिस को बताया कि रास्ते में अचानक कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वह सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में चालक मधुराज गौतम, अखिलेश रावत, मनोज रावत, काशी, विकास गौतम और श्याम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल और अन्य उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया है।
जांच शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में टायर फटना दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!