कार और बस की भिड़ंत: एयरबैग खुलने से कार सवार की जान बची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिपलिया हाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार कार और जय भवानी ट्रेवल्स की बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि एयरबैग खुलने से कार सवार की जान बच गई। फिलहाल मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार, पिपलिया हाना वर्ल्ड कप चौराहा स्थित हाईवे बिल्डिंग के सामने और ब्रिज के नीचे रविवार को एक कार क्रमांक (एमपी 09 डीवी 4599) और देवास से इंदौर आ रही जय भवानी ट्रेवल्स बस (एमपी 70 जेडसी 7882) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सीधे बस से जा टकराई और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे अंदर बैठे चालक की जान बच गई। बस को मामूली नुकसान पहुंचा, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और कार सवार को बाहर निकालने में मदद की।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन की गति तेज थी और नियंत्रण खोने के कारण कार बस से जा भिड़ी। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के सामने भी कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार की।
सूचना मिलते ही तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति समझने से पहले दोनों पक्ष रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!