स्टेशन तक कैमरों में कैद: फिर अचानक गायब हो गया आरोपी; असिस्टेंट पोस्टमास्टर की हत्या के मामले में
KHULASA FIRST
संवाददाता

• चार टीमें, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र सक्रिय, भोपाल-सागर तक दबिश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
असिस्टेंट पोस्टमास्टर उर्मिला सैनी की निर्मम हत्या के बाद फरार पति अखिलेश सैनी की तलाश पुलिस के लिए चुनौती बनी रही। आरोपी की फरारी का रूट अब धीरे-धीरे साफ हो रहा है। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में वह वारदात के बाद सेंट पॉल स्कूल के पास से एक ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुंचता दिखाई दिया।
कुछ देर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर घूमने के बाद वह स्टेशन से बाहर निकला और बस स्टैंड की ओर चला गया। इसके बाद वह ऐसे क्षेत्र में पहुंच गया, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे और वहीं से उसका सुराग टूट गया।
रविवार को आरोपी की नई लोकेशन भी मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से निकल चुका था। अब साइबर सेल मोबाइल गतिविधियों, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिये तलाश में जुटी है। शहर और आसपास के जिलों में चार विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
जांच में अब केवल हत्या नहीं, बल्कि आर्थिक लाभ के एंगल को भी खंगाला जा रहा है। मृतका के पिता सत्यनारायण मालाकार ने पुलिस को बताया अखिलेश ने पहले ही उर्मिला की संपत्तियों में खुद को नॉमिनी बनवा लिया था। इतना ही नहीं, वह उर्मिला की सैलरी, एटीएम कार्ड और बैंकिंग लेनदेन पर भी नियंत्रण रखता था।
मना करने पर अक्सर मारपीट करता था। भोपाल में भी उसके खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत होने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं संपत्ति और आर्थिक नियंत्रण की मंशा ही इस हत्या की असली वजह तो नहीं थी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बर्बरता का खुलासा
मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने हत्या की बर्बरता का खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार उर्मिला के चेहरे पर आधा दर्जन से अधिक वार किए गए, जिससे उनके दांत तक टूट गए। गर्दन पर किया गया गहरा वार मौत की मुख्य वजह बना, जबकि सीने पर भी कई गंभीर चोटें मिलीं।
शव की हालत इतनी खराब थी कि अंतिम दर्शन के दौरान परिजन उसका चेहरा तक नहीं देख सके। रविवार को एमवाय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब आरोपी का पिता सीताराम सैनी वहां पहुंचा।
मृतका के परिजन का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ कर अखिलेश के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि आरोपी अपने भोपाल स्थित घर भी नहीं पहुंचा और न ही सागर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां उसका कोई सुराग मिला है।
जांच एजेंसियां अब आरोपी के फरारी रूट, ऑटो चालक की पहचान, मोबाइल रिकॉर्ड, बैंकिंग गतिविधियों और उससे संपर्क में रहे लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!