खबर
Top News

'पॉकेट डायनामाइट' का 'कैप्टन कूल' अवतार: क्या सनराइजर्स हैदराबाद में दिखेगा झारखंड वाला जादू

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मार्च 2026, 12:15 pm
शेयर करें:
'पॉकेट डायनामाइट' का 'कैप्टन कूल' अवतार

हेमंत उपाध्याय, खुलासा फर्स्ट।
भारतीय क्रिकेट के फलक पर कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनकी कहानी सिर्फ रनों और विकेटों के आँकड़ों से नहीं, बल्कि उनके अदम्य साहस और वापसी के जज्बे से लिखी जाती है। ईशान किशन इसी श्रेणी के खिलाड़ी हैं। एक समय था जब टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए बंद नजर आ रहे थे, लेकिन "छोटा पैकेट, बड़ा धमाका" कहे जाने वाले इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी। घरेलू क्रिकेट की तपिश में खुद को तपाया, झारखंड की टीम को अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 चैंपियन बनाया और फिर टीम इंडिया में ऐसी धमाकेदार वापसी की कि सीधे टी-20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बन गए।

अब नई चुनौती ईशान के सामने
अब उनके सामने एक नई और बड़ी चुनौती खड़ी है। आईपीएल 2026 के आगाज से कुछ दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच SRH) ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। नियमित कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सितारे पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 यानी इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों के लिए टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है।

युवा भारतीय खिलाड़ी की नेतृत्व क्षमता पर अटूट विश्वास
क्रिकेट पंडितों का कहना है कि यह केवल कप्तानी का बदलाव नहीं है, बल्कि एक युवा भारतीय खिलाड़ी की नेतृत्व क्षमता पर फ्रेंचाइजी के अटूट विश्वास की कहानी है। क्या ईशान किशन कप्तानी के इस दबाव को झेल पाएंगे? क्या उनका 'झारखंड वाला जादू' हैदराबाद में भी चलेगा? युवा सनसनी अभिषेक शर्मा उनके साथ टीम के उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी RCB)) के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी। एक रोचक तथ्य और अब कमिंस की वापसी तक आईपीएल की सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी होंगे।

कई विकल्प के बीच बाजी मारी ईशान ने
जानकार यह कहने से नहीं चूके रहे हैं कि एसआरएच टीम के पास  कप्तानी के लिए कई विकल्प थे। ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन , जयदेव उनादकट और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी दावेदार थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने विश्वास जताया ईशान किशन पर। जाहिर है मेगा नीलामी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदे गए  इस सितारा खिलाड़ी के ताजा फार्म और कप्तानी रिकॉर्ड को तरजीह दी गई।

मुख्य कोच डैनियल वेटोरी ने स्पष्ट किया है कि पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान उनकी पहली पसंद थे, क्योंकि उनके पास खेल को विकेट के पीछे से पढ़ने की अद्भुत क्षमता है। टीम प्रबंधन का मानना है कि ईशान और अभिषेक शर्मा की 'युवा पावर' टीम को पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बनाए रखेगी।

प्रदर्शन है कप्तानी का गवाह
आंकड़ों की किताबों के पन्ने पलटें तो पाएंगे कि वर्ष 2019 से अब तक ईशान किशन ने 29 टी-20 मैचों में कप्तानी की है। इसमें से 24 मैचों में जीत है और केवल पांच मैचों में टीम को पराजय का सामना करना पड़ा है।  और हां इन मैचों में ईशान ने 1 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। ईशान के टी-20 करियर के 7 शतकों में से 4 शतक भी तब बने हैं, जब वे टीम की कप्तानी कर रहे थे। आपको याद होगा इसी प्रदर्शन ने उनका टीम इंडिया में फिर प्रवेश का रास्ता प्रशस्त किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उन्होंने न केवल झारखंड की कप्तानी की, बल्कि उसे चैंपियन भी बनाया और टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 517 रन भी बनाए।

टी-20 विश्व कप 2026 में ईशान किशन छाए
हाल ही में संपन्न हुए टी- 20 विश्व कप में ईशान किशन ने अपने बल्ले और क्षेत्ररक्षण से गहरा प्रभाव छोड़ा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने टीम की आवश्यकता के हिसाब से प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। ईशान किशन का अपनी वापसी और खुद के बारे में कहना है- "मेरे लिए वह समय आत्ममंथन का था। लोग बहुत कुछ कह रहे थे, लेकिन मेरा ध्यान केवल अपनी फिटनेस और तकनीक पर था। मैंने तय किया था कि मैं घरेलू क्रिकेट में जाकर शून्य से शुरुआत करूँगा। मैं साबित करना चाहता था कि मेरा खेल बदला नहीं है, बल्कि और निखरा है।"

ईशान किशन आईपीएल को भावनाओं का मेला और सीखने की पाठशाला मानते हैं। वे कहते हैं- "सनराइजर्स हैदराबाद ने मुझ पर जो 12 करोड़ का भरोसा जताया है, वह मेरे लिए सिर्फ एक रकम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूँ कि मैं टीम को वैसी ही विस्फोटक शुरुआत दूँ जैसी वे मुझसे उम्मीद करते हैं।" कप्तानी पर ईशान का नजरिया बहुत सकारात्मक है। उनके अनुसार- "मुझे कप्तानी पसंद है, क्योंकि यह जिम्मेदारी मुझे और अधिक एकाग्र बनाती है। शायद इसीलिए कप्तान के तौर पर मेरा बल्लेबाजी रिकॉर्ड बेहतर हो जाता है।"

दिग्गजों की नजर में ईशान: सचिन और धोनी का भरोसा
टी- 20 विश्व कप 2026 की जीत के बाद महान सचिन तेंदुलकर ने ईशान के बारे में कहा था- "ईशान किशन की सबसे बड़ी ताकत उनका निडर एप्रोच है। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर ईशान ने जिस तरह से गेंदबाजों पर प्रहार किया, उसने टीम इंडिया के लिए जीत की नींव रखी। वे एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो परिस्थितियों के गुलाम नहीं बनते, बल्कि परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ना जानते हैं।"

ईशान के मेंटर और 'झारखंड के लाल' महेन्द्र सिंह धोनी ने उनकी कप्तानी पर भरोसा जताते हुए कहा है- "ईशान ने घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किया है। कप्तानी केवल मैदान पर फैसले लेने का नाम नहीं है, बल्कि अपनी टीम के लड़कों का भरोसा जीतने का नाम है। वे एक 'नेचुरल लीडर' हैं।" ईशान के पास आईपीएल का विशाल अनुभव है, लेकिन आईपीएल में कप्तानी करना एक नई अग्निपरीक्षा है। 

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 12 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 13 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 13 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 13 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 14 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 14 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 14 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 14 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 14 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 14 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 15 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 15 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 15 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 15 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 15 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 15 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!